19.2 C
Bhind
October 25, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़ की हड्डी- पाठक


वार्ड एवं पंचायत स्तर पर युवा चौपाल का आयोजन


भिंड : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिले के विभिन्न मंडलों के वार्ड एवं पंचायत स्तर पर युवा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।


इस युवा चौपाल कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़ होती है। युवा समाज का वह वर्ग है जिस पर पुरा देश निर्भर होता है। जिस प्रकार इंजन को चालू करने के लिए ईंधन जिम्मेदार होता है उसी तरह युवा ही राष्ट्र के लिए है। इतना ही नहीं समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र के निर्माण में सर्वाधिक योगदान युवाओं का ही होता है और इस कार्यक्रम के माध्यम से जो विकास का कार्य भारत में तीव्र गति से हुआ है उस पर चर्चा करना है। इसके साथ ही बूथ स्तर पर सभी युवाओं को मजबूत और सशक्त बनाना है।


इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सिद्धार्थ जैन ने कहा कि विकसित भारत और मोदी की गारंटी के साथ देश में विकास की जो रफ्तार भरी है उससे निश्चित आगामी लोकसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा और केंद्र में सशक्ति एवं मजबूत भाजपा की सरकार युवाओं के बल पर बनने का काम करेगी।


इन कार्यक्रम में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनीष शर्मा,मंडल महामंत्री अनुज बाल्मिकी,मंडल उपाध्यक्ष शिवेंद्र शुक्ला,मंडल उपाध्यक्ष सुनील शर्मा,सौरभ सोनी,सौरभ तोमर,राहुल श्रीवास,नितेश तोमर,डब्बू सिसोदिया,मोहित कुमार,आकाश बाल्मिकी,अजय सिंह आदि युवा मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

नरवरिया वायु सेना मेडल से सम्मानित

Headlines Today24

7 वर्ष के मूकबधिर बालक को कोतवाली पुलिस ने 2 घण्टे में खोज निकाला

Headlines Today24

पुलिस ने अवैध रेत से भरे सात टैक्टर ट्राली पकड़े, खनिज विभाग करेगा कार्यवाही…

Headlines Today24