24.3 C
Bhind
November 1, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

पुलिस ने अवैध रेत से भरे सात टैक्टर ट्राली पकड़े, खनिज विभाग करेगा कार्यवाही…

भिण्ड/पवन शर्मा

लहार व भिंड की देहात थाना पुलिस द्वारा अवैध परिवहन पर बडी कार्यवाही

देहात थाना प्रभारी प्रदीप सोनी और लहार थाना प्रभारी परमानंद शर्मा ने बताया कि शनिवार की सुबह मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि कुछ ट्रैक्टर अवैध रेत का परिवहन कर बेचने जा रहे हैं। इसी पर कार्यवाही करते हुए देहात थाना पुलिस ने भरौली रोड से तीन टैक्टर पकड़े। वहीं लहार थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पर्रायंच के लोग अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर्यायच घाट के रास्ते पर पहुंचे जहाँ पर चार ट्रेक्टर मय रेत से भरी 04 ट्रॉलियों के परिवहन करते मिले। जिन्हे फोर्स की मदद से घेर कर पकड़ा और पकड़े गये ट्रेक्टर चालकों से रेत की रायल्टी संबंधी कागजात चाहे जो नही होना बताया गया। जिसके बाद आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया एवं अवैध रेत से भरे ट्रेक्टर व ट्रॉलियों को मौके पर जब्त किया गया। बाद वापसी पर उक्त सभी ट्रेक्टर चालको व वाहन मालिकों के विरूद्ध अवैध रेत परिवहन की धारा 379, 414 भादवि मे कार्यवाही की गयी।
यहां हम बता दें कि पुलिस अधीक्षक असित यादव के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के मार्ग दर्शन एवं एसडीओपी लहार अनुभाग रवीन्द्र बिलवाल के मार्गदर्शन में अवैध शराब, अवैध रेत परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत की गई कार्यवाही में लहार एवं देहात पुलिस को बडी सफलता मिली।

इस संपूर्ण कार्यवाही में लहार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परमानंद शर्मा, भैयालाल सनोरिया, एएसआई उदय सिंह, राजेन्द्र, सुनील शर्मा, जयकुमार, विशाल मिश्रा, अरविंद सिंह भदौरिया, रविकांत शर्मा, मनीष जादौन, सुशील शर्मा, अमित पटेल, धर्मेन्द्र शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Headlines Today 24

Related posts

भाजपा के सेवा और समर्पण अभियान के तहत 21 सितंबर को मेहगांव में लगाया जायेगा विकलांगता परीक्षण एवं कृत्रिम अंग रजिस्ट्रेशन शिविर

Headlines Today24

अब पोस्ट ऑफिस के जरिये मिलेगी विधिक सहायता, डाक कर्मियों को दिया जायेगा प्रशिक्षण

Headlines Today24

लूट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम को घेरकर आरोपी को छुड़ाया, थाना प्रभारी की रिवॉल्वर छुड़ाने की कोशिश की गई

Headlines Today24