24.3 C
Bhind
November 1, 2026
Headlines Today 24
देशभिण्डमध्यप्रदेश

राम मंदिर की धूम, बड़े होटल के शेफ ने 40 किलो चॉकलेट से बनाई राम मंदिर की प्रतिकृति

रामलला प्राण प्रतिष्ठा की धूम के बीच बड़े होटल के शेफ ने 40 किलो चॉकलेट से बनाई राम मंदिर की प्रतिकृति

22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। ऐसे में पूरा देश इस समय राम मय हो रहा है। हर कोई अपने-अपने तरीके से रामलला को रिझाने में जुटा हुआ है। कोई सबसे बड़ी अगरबत्ती बनाकर ले जा रहा है, तो कोई पानी पर तैरने वाली पत्थर की नाव जिसमें भगवान राम को सीता जी और लक्ष्मण के साथ केवट नदी के पार ले जा रहे हैं बना रहा है। देश के सभी लोग नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी उत्सुक हैं और अपने अपने तरीके से रामलला को श्रद्धा सुमन भेज रहे हैं।


ऐसे में भिंड जिले के छोटे से कस्बे मेहगांव के रहने वाले शेफ अमित मिश्रा भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने 40 किलो चॉकलेट से राम मंदिर की प्रतिकृति बनाई है। अमित मिश्रा इस समय इंदौर के होटल शेराटन ग्रैंड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। और उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों एवं टीम के साथ मिलकर चार दिन में 40 किलो चॉकलेट से भव्य राममंदिर की प्रतिकृति तैयार की है। इसमें शुद्ध डार्क चॉकलेट के अलावा किसी भी प्रकार की अन्य वस्तु का प्रयोग नहीं किया गया है। केवल हाथों और नाइफ की सहायता से बिना किसी मशीन के इसे तैयार किया गया है। इस केक को इंदौर के होटल शेरेटन ग्रैंड की लॉबी में डिस्प्ले के लिए रखा गया है।

Headlines Today 24

Related posts

Przewodnik po platformie Total Casino: Jak zacząć bezpieczną grę

अमायन पुलिस ने इनामी फ़रार आरोपियों को हथियार सहित पकड़ा

Headlines Today24

रोड शो के दौरान धक्का खाकर गिरे कार्यकर्ताओं को उठाने जब हाथ बढ़ाया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने

Headlines Today24