22.1 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

अमायन पुलिस ने इनामी फ़रार आरोपियों को हथियार सहित पकड़ा

अमायन पुलिस ने दो-दो हजार के फ़रार आरोपियों को हथियार सहित किया गिरफ्तार

भिण्ड। एसपी मनीष खत्री और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन चलाये जा रहे फरार आरोपियों के धर पकड़ अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

दरअसल अमायन थाना प्रभारी रवि तोमर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अड़ोखर पुलिया के पासफरारी आरोपी खड़े हुए हैं। जिसके बाद पुलिस ने अड़ोखर मोड़ पुलिया के पास से दो दो हजार के इनामी फ़रार दो आरोपियों को पकड़ने मे सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के पास एक 12 बोर की बंदूक,,एक 315 बोर का कट्टा और दो कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी गंभीर अपराधों मे फ़रार चल रहे थे। पुलिस को कई महीनों से इन आरोपियों की तलाश थी।

उक्त कार्रवाई मे थाना प्रभारी रवि तोमर और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही है।

Headlines Today 24

Related posts

नेशनल हाईवे 719 पर बस-कार की भीषण टक्कर में 5 की मौत, 6 घायल

Headlines Today24

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्ति पर नेता प्रतिपक्ष ने बताया प्रजातंत्र का काला दिन

Headlines Today24

गौ पूजन के साथ शुरू हुआ भाविप का संस्कृति सप्ताह

Headlines Today24