30 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
धर्मभिण्डमध्यप्रदेशराजनीति

कटारे से लोधी बने पूर्व विधायक हेमंत! सद्भावना रैली के बाद हुई सभा में कही यह बड़ी बात

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड जिले के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में श्री श्री 108 केशवानंद जी सद्भावना यात्रा का आयोजन कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने शिरकत कर मंच से भाषण देते हुए अपने आप को लोधी बना दिया। चूंकि कार्यक्रम लोधी नरवरिया समाज का था ऐसे में पूर्व विधायक ने भाषण में कह दिया कि जनता उन्हें अपने बीच लोधी ही समझे। हेमंत कटारे के साथ ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा एवं सुशीला नरवरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजक डॉक्टर महेश नरवरिया ने किया। सद्भावना यात्रा गोरमी के अंबेडकर पार्क से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए रजपुरा धाम पहुंची जहां पर एक सभा का आयोजन किया गया।


दरअसल चुनाव का समय नजदीक है और ऐसे में हर समाज हर वर्ग के लोग अपनी ताकत दिखाने में जुटे हुए हैं। मेहगांव और अटेर विधानसभा में लोधी नरवरिया समाज का बाहुल्य है, ऐसे में वह भी टिकट की मांग कर रहे हैं। यहां से एक बार लोधी समाज के प्रत्याशी जीत भी हासिल कर चुके हैं। हालांकि वर्तमान में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही बड़ी पार्टियां ठाकुर और ब्राह्मण पर दाव लगाती हैं जिनके वोट क्षेत्र में सर्वाधिक हैं। ऐसे में अब यहां पर पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने ओबीसी समाज को भी टिकट देने की मांग की है। उन्होंने भाषण के दौरान कहा कि जिले में कम से कम एक टिकट ओबीसी समाज के व्यक्ति को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज को अलग-अलग नहीं बल्कि एकजुट होकर एक टिकट मांगना चाहिए।

वही हेमंत कटारे ने ओबीसी वर्ग के लोगों के लिए किए गए कार्य भी गिनाते हुए कहा कि किस प्रकार उन्होंने झगड़ कर मेहगांव नगर परिषद की उपाध्यक्ष की जो सीट सामान्य वर्ग को मिलनी थी वह नरवरिया समाज के व्यक्ति को दिलवाई। उससे पहले जनपद अध्यक्ष बनवाने में उनके पिता सत्यदेव कटारे ने पैरालिसिस अटैक के बावजूद व्हीलचेयर पर पहुंचकर सदस्यों को हाईजैक होने से रुकवाया और नरवरिया समाज का जनपद अध्यक्ष बनवाया। इस दौरान भावनाओं में वह इतना बह गए कि अपने आप को लोधी ही बता दिया। भावनाओं में बहते हुए हेमंत कटारे बोल गए कि ओबीसी समाज के लिए वह ना कभी पीछे हटे थे और ना कभी पीछे हटेंगे मेरे समाज के भाइयों बहनों। उन्होंने कहा कि वह उनको हेमंत कटारे क्यों समझते हैं उनके सामने हेमंत लोधी खड़ा हुआ है हेमंत लोधी को अपना बना कर देखो।
एम्बियन्स- हेमंत कटारे, पूर्व विधायक

Headlines Today 24

Related posts

दिन में जनता के बीच क्षेत्र में और रात में जनता के बीच सोशल मीडिया पर दिख रहे कांग्रेस के यह प्रत्याशी

Headlines Today24

मध्यप्रदेश में 4 चरणों मे होंगे चुनाव सम्पन्न, पढ़िए कब कहां डाले जाएंगे वोट

Headlines Today24

जो भक्त सच्चे मन से शिव की आराधना करता है उसे शिवलोक की प्राप्ति होती है: योगेश्वरानंद महाराज

Headlines Today24