24.7 C
Bhind
August 2, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

भिण्ड यातायात पुलिस लगातार अभियान चलाकर कर रही लोगों को जागरूक

भिंड, पवन शर्मा

ट्रैफिक प्रभारी रणजीत सिंह सिकरवार के नेतृत्व में सूबेदार नीरज शर्मा हर संभव लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने का कर रहे प्रयास

भिंड। यातायात पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर जगह जगह चेकिंग प्वाइंट लगाकर भिण्ड की जनता से यातायात नियमों को पालन करने की अपील की जा रही है। इसी तारतम्य में सोमवार को ट्रैफिक सूबेदार नीरज शर्मा ने मय पुलिस बल के एक अलग ही जागरूकता अभियान चलाया,जिसमें स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे हेलमेट लगाकर सड़कों पर उतरे और बिना हेलमेट लगाए वाहन चालकों को रोककर उनसे प्रॉमिस करवाया कि वह हेलमेट लगाएं और सुरक्षित रहें। सिटी सेंट्रल स्कूल के कक्षा 4 एवं 5 के विद्यार्थियों ने लोगों से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की। वहीं इन बच्चों ने कार चालकों से भी सीट बेल्ट लगाने का अनुरोध किया।

यातायात पुलिस ने यह जागरूकता अभियान इंदिरा गांधी चौराहे एवं परेड चौराहे पर लगभग 1-1 घंटे चलाया। जिसमें लगभग एक सैकड़ा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने की अपील की गई।

Headlines Today 24

Related posts

दो बूंद जिंदगी की पिलाकर कलेक्टर ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

Headlines Today24

रैली के दौरान पिकअप वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर दो युवकों की मौत

Headlines Today24

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर शहर में निकला भव्य चल समारोह

Headlines Today24