24.9 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
धर्मभिण्ड

गौ पूजन से शुरू हुआ संस्कृति सप्ताह, तीसरे दिन लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड: भारत विकास परिषद जागृति शाखा भिंड के द्वारा संस्कृति सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को स्थानीय गोपाल गौशाला में गौ पूजन कर संस्कृति सप्ताह की शुरुआत की गई। इस आयोजन में प्रकल्प संयोजक एवं भिण्ड अध्यक्ष ऊषा कैलाश नगरिया ने विशेष रूप से सहयोग किया। कार्यक्रम में गोपाल गौशाला में सेवाएं दे रहे सोनू ढकी एवं उनकी पत्नी राखी शाक्य का शॉल एवं श्रीफल के साथ सम्मान किया गया।

संस्कृति सप्ताह के दूसरे दिन भारत विकास परिषद की महिला जागृति संस्था इंसानियत युवा मंडल समिति के द्वारा निरीह दुर्घटनाग्रस्त जीव जंतुओं के लिए बनाए गए आश्रम में पहुंचकर जानवरों के लिए खाद्य सामग्री दान की। इस दौरान इंसानियत युवा मंडल के सदस्य राकेश इंसानियत द्वारा बताया गया कीयः सेवा कार्य गुरुजी अनंत उर्फ हक्कू इंसानियत के मार्गदर्शन विगत कई वर्षों से कीयः जा रहा है। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने भी योगदान किया और निरीह जानवरों के लिए जगह उपलब्ध कराई। इंसानियत समिति में वर्तमान में 200 से 300 सक्रिय सदस्य कार्य कर रहे हैं।


संस्कृति सप्ताह के तीसरे दिन सदस्यों द्वारा बाईपास स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को घर मे निर्मित भोजन कराया गया एवं भेंट प्रदान की गई। इस दौरान श्रवण पाठक ने बताया कि संस्कृति सप्ताह में भारत विकास परिषद के द्वारा अलग अलग सेवा कार्य करते हुए भारतीय संस्कृति को सहेजने का संदेश दिया जाता है।

परिषद के द्वारा संस्कृति सप्ताह का आयोजन लगातार सात दिवस तक किया जाता है। इस दौरान अलग-अलग प्रकार के सेवा कार्यों द्वारा भारतीय संस्कृति को सहेजने का संदेश दिया जाता है।
तीसरे दिन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रवण पाठक, अरुण उमा शर्मा, ऊषा नगरिया, कैलाश नगरिया, संजय पहाड़िया, अंजू पहाड़िया, धीरज शुक्ला, हेमू जैन पार्षद, सोनाली अग्रवाल, दीपशिखा शर्मा, मुदिता भारद्वाज, गगन शर्मा, नेहा शर्मा एवं कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

भारौली पुलिस के सहयोग से सुरपुरा थाना के अपराध में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Headlines Today24

मतदान से पहले मर्डर, पुलिस ने कहा मर्डर का चुनाव से नहीं कोई संबंध

Headlines Today24

भिण्ड के संजीव नायक दौड़े पचमढ़ी मैराथन में

Headlines Today24