23.7 C
Bhind
September 8, 2026
Headlines Today 24
क्राइमभिण्ड

मतदान से पहले मर्डर, पुलिस ने कहा मर्डर का चुनाव से नहीं कोई संबंध

भिंड जिले के लहार क्षेत्र के एक गांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मतदान के ठीक पहले मर्डर से सनसनी फैल गई। सुबह 7:00 बजे से वोटिंग होनी थी और उसी रात को गांव में एक व्यक्ति का मर्डर कर दिया गया। जिससे गांव के लोग दहशत में आ गए। पुलिस को जैसे ही मर्डर की सूचना लगी, तुरंत भारी मात्रा में फोर्स गांव में भेज दिया गया। हालांकि एसडीओपी अवनीश बंसल का कहना है कि इस मर्डर का चुनाव से कोई लेना देना नहीं है। दो परिवारों की 7 साल पुरानी रंजिश के चलते मर्डर हुआ है। एसडीओपी ने बताया के 7 साल पहले सेंवढ़ा में चौहान चौहान परिवार आपस में भिड़ गए थे और उसमें मर्डर हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति जमानत पर था जिसकी हत्या कर दी गई।
उन्होंने बताया कि गांव की सीट रिजर्व है जबकि हत्या करने वाले और मृतक दोनों सामान्य जाति से हैं। ऐसे में इसे चुनाव से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है। परिजनों ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने मतदाताओं से बिना किसी भय के मतदान करने की अपील की है।
सुनिए मर्डर को लेकर क्या कहा लहार एसडीओपी अवनीश बंसल ने-

Headlines Today 24

Related posts

जिला अभिभाषक संघ के निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां घोषित

Headlines Today24

पिछड़ा वर्ग समाज की चुनाव में होगी सशक्त भागीदारी – जयश्रीराम

Headlines Today24

इस विधायक ने एक हाथ से गिरा दिया कंक्रीट पिलर, देखिये वीडियो

Headlines Today24