25.6 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

एमपी निकाय चुनाव करेगा 2023 विधानसभा चुनावों की तस्वीर तय- हेमंत कटारे

परानिधेश भारद्वाज

भिण्ड। प्रदेश में चल रहे निकाय चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसमें एक-एक नेता और कार्यकर्ता को अपनी पूरी शक्ति और सामर्थ्य से काम करना है। यह चुनाव ना सिर्फ शहर की सरकार का फैसला करेंगे बल्कि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तस्वीर भी स्पष्ट करेंगे। यह बात आज अटेर रोड पर कांग्रेस के वार्ड एक की कांग्रेस पार्टी की पार्षद पद की प्रत्याशी सुनीता सुनील कांकर के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने आए पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने मुख्यातिथि के रूप में कही।

हेमंत कटारे ने कहा भिण्ड नगर की दुर्दशा के लिए भाजपा शासित नगरपालिका जिम्मेदार है जो पिछले कई वर्षों से भ्रष्टाचार में डूबी हुई हैं। आज कार्यकर्ताओं को पूरी लगन से कार्य करना है। कांग्रेस प्रत्याशी को जिताओ इनकी जिम्मेदारी में लेता हूँ।

श्री कटारे ने बसपा प्रत्याशी राजू खैरी, निर्दलीय पवन भारद्वाज, पवन जैन, सहित सभी निर्दलियों के समर्थन पर भी आभार व्यक्त किया और कहा आप सबके भी सम्मान का हमेशा ख्याल रखा जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने की। कार्यक्रम में बाबा भगवानदास सैंथिया, महिला अध्यक्ष रेखा भादौरिया,प्रवक्ता अनिल भारद्वाज,संजय भूता,नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी,मुकेश गर्ग,श्रीनारायण देपुरिया, दीपू दुबे, राघवेंद्र कांकर , जे पी कांकर , सुभाष बोहरे सहित कई कार्यकर्ता और वार्डवासी उपस्थित थे।

Headlines Today 24

Related posts

बैंक से पीछा कर चुराए 5 लाख 50 हजार रुपए, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए संदेही आरोपी

Headlines Today24

शहर, जिला और नगर कांग्रेस ने अनसूचित वार्ड 11 में लगाई गांधी चौपाल

Headlines Today24

धूमधाम से मनाया गया भाजपा नेता का जन्मदिन

Headlines Today24