18.9 C
Bhind
October 31, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

धूमधाम से मनाया गया भाजपा नेता का जन्मदिन

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा घाडगे के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने अपने साथियों के साथ भाजपा नेता घाडगे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

इस अवसर पर युवा नेता अतुल रमेश पाठक ने साथियों के साथ श्री मंशापूर्ण गोशाला पर गौमाताओं का गुड़ एवं भूसा खिलाकर पूजन किया एवं जिले के प्रसिद्ध मंशापूर्ण हनुमान जी के मंदिर पर साधु संत एवं बच्चों को स्वल्पाहार के पैकेट का वितरण किया, वहीं आनंद धाम में निवासरत वृद्धजनों को फल वितरण कर एवं पौधारोपण भी किया गया।

 

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि घाडगे ने हमेशा युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत का काम किया है। उनकी युवा नेतृत्व शैली और जनसंपर्क कौशल ने उन्हें प्रदेश में विशेष पहचान दिलाई है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप भदौरिया, राजेश छुटकी समाधिया, मनीष शर्मा, विपिन चतुर्वेदी, अविनाश भदौरिया, रामदेव तोमर, आशीष बौहरे, अरुण चौहान, विवेक मिश्रा, विकास शर्मा, मोनू शाक्य, प्रशांत तिवारी, भोलू करैया, जयप्रकाश शाक्य आदि युवा लोग मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

निर्दलीय प्रत्याशी ने लगाया डराने-धमकाने का आरोप, केबल नेटवर्क की काटी गई केबिल्स

Headlines Today24

मध्यप्रदेश पर्यटन को बढ़ावा देने बेहतरीन गीत हुआ रिलीज, इस सुंदर गीत के पीछे की हकीकत जान आप कहेंगे वाह!

Headlines Today24

थाना प्रभारी ने गांव में चौपाल लगाकर किया संवाद और जमीन संबंधी विवादों की ली जानकारी

Headlines Today24