22.3 C
Bhind
October 25, 2026
Headlines Today 24
देश

लगने वाली है लोकसभा चुनाव की आचार संहिता, चुनाव आयोग ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा

भारत में होने वाले पंचवर्षीय लोकसभा चुनाव के लिए भारत सरकार निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार 16 मार्च 2024 को महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन दोपहर तीन बजे लंच के बाद किया गया है। ऐसे में चुनाव आयोग द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा किये जाते ही पूरे देश में चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।


आदर्श आचार संहिता लागू होते ही शासन प्रशासन द्वारा कोई भी नवीन कार्य नहीं किये जायेंगे। हालांकि पहले से चल रहे कार्य अनवरत चलते रहेंगे।चुनाव आयोग द्वारा देश भर में स्थित अलग अलग राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान किया जाएगा। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों को चुनाव आयोग द्वारा 7 चरणों मे सम्पन्न कराया गया था। इस बार चुनाव आयोग कितने चरणों मे चुनाव सम्पन्न कराएगा इसका खुलासा शनिवार को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यवार चुनाव की तारीखों के साथ ही नामांकन, नामांकन वापसी आदि की तारीखों का एलान भी कर दिया जायेगा

Headlines Today 24

Related posts

छोटे शहर की बड़ी दिव्यांग खिलाड़ी, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Headlines Today24

तीन बच्चे होने पर गई सरकारी शिक्षक की नौकरी, दर्ज होगी एफआईआर!

Headlines Today24

इन सरकार की शरण में पहुंचे यह सरकार, यहां के मुख्यमंत्री ने पत्नी सहित की पूजा अर्चना, लोगों का कहना- कर्नाटक जैसी हार से बचने कर रहे मुख्यमंत्री पूजा-अर्चना

Headlines Today24