21.3 C
Bhind
October 30, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

व्यक्ति ने लगाया आरोप, नशे की हालत में भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिया धक्का, की अभद्रता

परानिधेश भारद्वाज,

एक व्यक्ति के द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया पर धक्का मुक्की करने का आरोप लगाया है। फरियादी का कहना है कि उसने इस संबंध में अटेर थाने में शिकायती आवेदन दिया था लेकिन पुलिस ने आवेदन नहीं लिया है।

फरियादी प्रेमनाराण बटारिया दत्तक पुत्र श्रीराम बटारिया निवासी वार्ड नंबर 38 अशोकनगर अटेर रोड भिण्ड ने बताया कि वह समाजसेवी व्यक्ति हैं। आवेदक वर्ष सन 1990 में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित विधानसभा क्षेत्र गोहद जिला भिण्ड से जनता पार्टी जेपी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुका है तथा वह श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या आन्दोलन के लिए कारसेवक के रूप में दिनांक 5.12.1992 को तत्कालीन समाजवादी पार्टी उप्र मुलायमसिंह यादव सरकार द्वारा चम्बल पुल भिण्ड से गिरफ्तार किया जाकर बद्री प्रसाद डिग्री कॉलेज फर्रुख्खाबाद उप्र में अन्य नेताओं के साथ 10 दिन तक अस्थाई जेल में निरूद्ध रहा है।

बतौर पीड़ित दिनांक 27.10.2025 दिन सोमवार को फरियादी अटेर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. शिवशंकर समाधिया की पुण्यतिथि व भण्डारा कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए ग्राम खेरी पुलिस थाना अटेर में पहुंचा था। वहां ग्राम खेरी में शाम 5 बजे के करीब पूर्व से मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष भिण्ड देवेन्द्रसिंह नरवरिया ने प्रेमनारायण को देखते ही जानबूझकर जबरन धक्का दिया। जब धक्का देने का कारण पूछा तो वह बोले कि तू मुझे जानता नहीं है कि मैं भाजपा जिलाध्यक्ष भिण्ड देवेन्द्र सिंह नरवरिया हूं। उसके बाद उसने गंदी गंदी व जातिसूचक गालियां दीं जो सुनने में मुझे बुरी लगीं। उस समय मौके पर काफी लोग मौजूद थे फिर देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने आवेदक के पैर पर अपना जूता रखकर पैर दबा दिया। जिसके बाद प्रेमनारायण ने कहा कि इस का वीडियो बनाओ और हम दोनों का मेडिकल टेस्ट कराओ तो पता चल जायेगा कि नशे की हालत में कौन है। उसके बाद आरोपी देवेंद्र नरवरिया को उसके साथियों ने पकड़कर उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर भगा दिया। जाते समय आरोपी देवेन्द्र नरवरिया ने आवेदक को धमकी दी कि यदि तूने पुलिस में कार्यवाही की या भाजपा पार्टी में मेरी कोई शिकायत की तो तुझे जान से मरवा दूंगा। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि देवेन्द्र नरवरिया आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है उसके खिलाफ पहले भी अपराध करने की शिकायतें की गई हैं। इसलिए आरोपी देवेन्द्रसिंह नरवरिया जिलाध्यक्ष भाजपा जिला भिण्ड के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाए।

पढ़िए पुलिस को दिए आवेदन की प्रति-

Headlines Today 24

Related posts

Vote politics- कटारे से लोधी बने पूर्व विधायक हेमंत! सद्भावना रैली के बाद हुई सभा में कही यह बड़ी बात

Headlines Today24

मंगलवार को भाजपा का दामन थामेंगे बसपा और सपा विधायक! दोनों ही भोपाल पहुंचे

Headlines Today24

Erfahrungsbericht zum n1 casino und seinen Highlights