21.3 C
Bhind
October 30, 2026
Headlines Today 24
देशभिण्डराजनीति

आशीष भारद्वाज के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय जोशी

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी एक दिवसीय कार्यक्रम में 29 अक्टूबर को भिण्ड पहुचे। यहां पर भिंड के बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। संजय जोशी अटेर रोड पर स्थित आशीष भारद्वाज के निवास पर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुचे।

दरअसल भाजपा के तेजतर्रार नेता पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री 29 को विशेष रूप से आशीष भारद्वाज की माता जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए भिण्ड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों के जबाब देते हुए कहा कि बिहार में एनडीए के गठबंधन वाली सरकार बनेगी और नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज खत्म हुआ है वहाँ की जनता पर हमें पूरा भरोसा है वह भाजपा गठबंधन वाली सरकार एवं नीतीश कुमार को फिर मुख्यमंत्री बनाएगी।

वहीं उन्होंने कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी पर हमला करते हुए कहा कि वह वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं, रोज बम फोड़ने की बात कहते है लेकिन आज तक उनका कोई बम नही फूटा। लोकतंत्र में जनता का विश्वास कांग्रेस से उठ गया है। जनता ने कांग्रेस के राज में बहुत कष्ट उठाए हैं इसलिए अब कांग्रेस तो सत्ता में आने के सपने ही देख रही है जो अब कभी पूरा होने वाला नहीं है। वहीं अंत मे उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा पर कहा कि संगठन द्वारा सही समय पर सही निर्णय लिया जाएगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

 

Headlines Today 24

Related posts

होर्डिंग्स से फिर गायब हुए “महाराज” तो कांग्रेस ने ली चुटकी ‘घर के रहे न घाट के’

Headlines Today24

कलेक्टर-एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए बहाया जमकर पसीना

Headlines Today24

संजय राउत पर कसेगा ईडी का शिकंजा! 1034 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया गया

Headlines Today24