26.3 C
Bhind
October 25, 2026
Headlines Today 24
कोरोनादेशभिण्डमध्यप्रदेश

टीकाकरण करवाने पर यहां दिया जा रहा है एंड्रॉयड स्मार्टफोन, टीकाकरण कराकर खुद को सुरक्षित भी किया और एंड्रॉइड मोबाइल भी मिला

टीकाकरण के लिए रिझाने भिण्ड जिला प्रशासन की अनूठी पहल, बुधवार को टीकाकरण कराने वाले 14 लोगों को आकर्षक उपहार में मिला एंड्रॉइड मोबाइल

  • परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश में चलाये जा रहे 4 दिन के महा वैक्सीनेशन अभियान में भिंड जिला प्रशासन द्वारा कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए अनोखी पहल की गई है। जिसके अंतर्गत 15 से 18 सितंबर के बीच कोविड वैक्सीन टीकाकरण कराने पर आकर्षक उपहार पाने का मौका दिया जा रहा है। 15 सितंबर को अभियान के पहले दिन 14 लकी लोगों को चयनित किया गया है जिनको एंड्रॉयड मोबाइल दिया जायेगा। जिसमें रिंकी नामक महिला को टच स्क्रीन मोबाइल राज्यमंत्री के हाथों दिया गया। इसके लिए लकी विजेताओं का चुनाव कम्प्यूटर द्वारा रैंडमली किया जा रहा है।

दरअसल मध्य प्रदेश के लोगों को कोविड 19 के संभावित खतरे से बचाने और प्रदेश को शत प्रतिशत टीकाकरण वाला राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश भर में 15 से लेकर 18 सितंबर तक महा वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत भिंड जिले में भी 4 दिन तक बड़े स्तर पर इस अभियान को जोर शोर से चलाया जा रहा है।

ऐसे में टीकाकरण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अनोखी पहल करते हुए टीकाकरण कराने आये लोगों में से प्रत्येक दिन कंप्यूटर द्वारा रैंडमली चुने गए लोगों को आकर्षक उपहार दिया जा रहा है। उपहार भी एक दो नहीं जिलेभर के 7 स्वास्थ्य ब्लॉक में दो-दो लोगों को उपहार दिए जा रहे हैं।

बुधवार को महा वैक्सीनेशन अभियान के पहले दिन भी जिलेभर के अलग अलग स्वास्थ्य खंडों से 14 लोगों का चुनाव कम्प्यूटर द्वारा रेंडमली किया गया। जिसमें सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के भीम नगर की रहने वाली श्रीमती रिंकी को कंप्यूटर द्वारा रैंडमली चुने जाने पर राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया, कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस एवं सीएमएचओ डॉ अजीत मिश्रा द्वारा टच स्क्रीन मोबाइल उपहार स्वरूप दिया गया।

महा वैक्सीनेशन अभियान के दौरान प्रत्येक दिन इसी प्रकार के आकर्षक उपहार जिले भर के 14 लोगों को दिए जाएंगे।

Headlines Today 24

Related posts

ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन महिला शाखा का होली मिलन समारोह संपन्न

Headlines Today24

नेशनल हाईवे 719 को सिक्स लेन और गौ अभ्यारण्य बनाने की मांग को लेकर यहां हुई संत समाज की बड़ी बैठक

Headlines Today24

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाला गया विशाल चल समारोह, सर्व समाज ने की शिरकत, भाजपा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Headlines Today24