21.3 C
Bhind
October 30, 2026
Headlines Today 24
देशमध्यप्रदेश

नेशनल हाईवे 719 को सिक्स लेन और गौ अभ्यारण्य बनाने की मांग को लेकर यहां हुई संत समाज की बड़ी बैठक

 

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। ग्वालियर से भिण्ड होकर इटावा तक जाने वाले नेशनल हाईवे 719 पर लगातार हो रहे हादसों के बाद जिले के लोगों द्वारा लंबे समय से इस हाईवे को सिक्स लेन बनाने की मांग की जा रही है। लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल सका है। ऐसे में सनातन और मानव जाति की रक्षा और कल्याण के लिए कामना करने वाले संत समाज ने भी आंदोलन करने का बीड़ा उठा लिया है।

पहले भी रैली निकालकर अनिश्चितकालीन धरना देने निकले संत समाज ने एक बार फिर से शहर के अटेर रोड पर स्थित बड़े हनुमान मंदिर पर मीटिंग आयोजित कर 10 अप्रैल से अखंड आंदोलन का निर्णय लिया है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अखिल भारतीय संत समिति जिला अध्यक्ष संत कालीदास महाराज ने बताया कि आज सभी समाजसेवियों एवं आमजनों द्वारा संत समाज की उपस्थिति में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि एनएच 719 को सिक्स लेन बनाने और गौ अभ्यारण्य बनाने की मांग को लेकर 10 अप्रैल से अखंड आंदोलन अनिश्चित कालीन चलेगा और उसके लिए गांव-गांव जाकर समाजसेवी एवं संत समाज सभी मिलकर अखंड आंदोलन के लिए अभियान चलाएंगे। इसके लिए समाज सेवियों को क्षेत्र वार जिम्मेदारी सौंपी गई। 3 मार्च से लेकर 09 अप्रैल तक यह अभियान द्रुत गति से चलेगा।

इस अवसर पर पूज्य संत कमलदास जी महाराज ने कहा मानव जीवन को और गाय माता को बचाना सबसे बड़ा धर्म है। हमारे लिए यह धर्म युद्ध है, इसे सर्वकल्याण के लिए मिलकर लड़ना होगा।

इस अवसर पर संत प्रद्युम्न महाराज जी मसूरी, महंत रामदास जी जितहासो, रामेश्वर दास, श्यामल दास जी महाराज, केशव दास महंत लावनखुर्द, बजरंग दास मंहत चितौरा, रामदास महंत पिथनपुरा, प्रेमदास महंत धमसा, सहृदया दास लहार, शतानंद सरस्वती सायना, जगमोहन शरण भदौरिया का पुरा, कमलदास कुतरौली, रामधुनिदास, गोविंद दास, पूरन दास, रामकृष्ण महंत कठुआ गुर्जर, घनश्याम दास रतवा, कमलदास कोतवाल भिंड सहित सैकड़ों की संख्या में संत एवं बाबा भगवानदास सैंथिया, मनोज दैपुरिया, आशीष जोशी, नितिन दीक्षित, सुनील शर्मा फौजी, जयदीप सिंह फौजी, शैलेन्द्र सांकरी,  समाज सेवी शामिल रहे।

Headlines Today 24

Related posts

काँग्रेस के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक पहुंचे पंडोखर धाम, भक्त के पर्चे के जरिये पूर्व विधायक को मिला यह आशीर्वाद

Headlines Today24

जात धर्म नही देखेंगे, जो पुरानी पेंशन बहाल करेगा वोट उसी के देंगे – नीलेश शर्मा

Headlines Today24

नेशनल हाईवे 719 पर बस-कार की भीषण टक्कर में 5 की मौत, 6 घायल

Headlines Today24