23.6 C
Bhind
August 10, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

उपनेता प्रतिपक्ष ने अपनी तनख्वाह के रुपयों से ऐसे बढ़ाया मेधावी छात्र का हौसला

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। भिण्ड जिले की अटेर विधानसभा के उदोतगढ़ गांव के रहने वाले दीपक बरेठा पुत्र रामशंकर बरेठा द्वारा इंस्पायर अवार्ड्स में पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त करने पर उसकी हौसला अफजाई करने के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने छात्र को अपनी तनख्वाह की राशि से स्कूटी भेंट की। मध्यप्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अटेर हेमन्त-सत्यदेव कटारे द्वारा स्कूटी प्राप्त कर दीपक बरेठा की खुशी का ठिकाना नहीं रह।

दीपक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदोतगढ़ में कक्षा 12वीं के छात्र हैं। उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित इंस्पायर मानक अवार्ड में सम्पूर्ण भारत में प्रथम स्थान प्राप्त कर देश एवं प्रदेश तथा जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उनका मॉडल “सैफ विजन डिस्टेंस सेंसर इन स्मार्टफोन” इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में चयनित हो चुका है।

*भाजपा सरकार छात्रों के साथ कर रही विश्वासघात।*
इस दौरान भाजपा सरकार पर हमला करते हुए हेमंत कटारे ने कहा कि भाजपा सरकार चुनावी वादों के नाम पर प्रदेश के छात्रों को ठग रही है। जिस तरह लाड़ली बहनों को प्रतिमाह 3 हजार देने का वादा करने के बाद आज उन्हें ठगा गया है ठीक वैसे ही अब छात्रों के साथ भी छलावा किया जा रहा है। सरकार शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं की अनदेखी कर रही है जिससे प्रदेश के मेधावी छात्रों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सदैव ही भाजपा सरकार ने युवाओं एवं छात्रों के साथ छलावा किया।

*छात्रों के भविष्य को संवारने की कांग्रेस की परंपरा जारी।*
पूर्व नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी इसी तरह की पहल कर चुके हैं और अब उपनेता प्रतिपक्ष हेमन्त-सत्यदेव कटारे भी उसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य कर रहे हैं।
छात्रों को उनके हक दिलाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के इस संकल्प में कांग्रेस हमेशा उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा मैं प्रदेश के सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ एवं इसी प्रकार जनसेवा के रूप में सदैव छात्रों को प्रोत्साहित करता रहूँगा।

Headlines Today 24

Related posts

En dybdegående guide til bet365 i Danmark

Analiza oferty zakładów bukmacherskich w bet365

इस महिला थाना प्रभारी का ग्रामीणों ने भावुक होकर किया विदाई सम्मान समारोह

Headlines Today24