23.7 C
Bhind
September 8, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

नेशनल हाईवे को सिक्स लेन की मांग के लिए आंदोलन को लेकर शनिचरा पर हुई संत समाज की बैठक

परानिधेश भारद्वाज,

10 अप्रैल अखंड आंदोलन में शनिधाम चलाएगा अखंड भंडारा

08 मार्च को सरपंच संघ की मीटिंग

भिण्ड। ग्वालियर-भिंड-इटावा नेशनल हाईवे 719 को सिक्स लेन बनाये जाने की मांग को लेकर समाज सेवी, भूतपूर्व सैनिक काफी समय से अभियान चला रहे थे। लेकिन नौजवानो की हाइवे पर रोज हो रही मौतों से संत समाज में भी भारी आक्रोश है। गुरुवार को शनिचरा धाम मंदिर पर आसपास के महंतो की मीटिंग हुई। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अखिल भारतीय संत समिति जिला अध्यक्ष संत कालीदास महाराज ने बताया कि 10 अप्रैल का अखंड आंदोलन में जरूरत पड़ी तो अपने जीवन की भी आहुति दे देंगे। भिंड जिले पर भारी संकट आन पड़ा है, हमारी गौ माताएं बहुत ही दुखी हैं, सरकार हमारी पुकार को सुनती नहीं दिख रही है।

इस अवसर पर शनिचरा स्थिति शनि धाम मंदिर के महंत शिवरामदास जी महाराज त्यागी बाबा ने घोषणा की इस पावन काज के मौके पर शनि महाराज के सभी भक्त मिलकर अखंड भंडारा चलाएंगे। शनि धाम महंत ने कहा सरकार यह अच्छा नहीं कर रही है, यह अधर्म है और संत समाज ने अधर्म का कभी साथ नहीं दिया। ग्वालियर भिंड मुरैना तीन जिलों के संतो को इकट्ठा कर 10 अप्रैल से सरकार को जगाने के लिए हो रहे अखंड आंदोलन को शनिधाम मंदिर से जुड़े सभी भक्तों का भी समर्थन रहेगा। उन्होंने कहा न्याय के देवता के दरबार से भिंड की जनता को न्याय अवश्य मिलेगा।

इस अवसर पर संत राघव पुरी महाराज, संत प्रद्युम्न महाराज, संत मणिराम दास कांकसी सरकार, महंत रामेश्वर दास जी महाराज, महंत केशवदास जी खुर्द, महंत प्रेमदास जी महाराज धमसा, महंत ओतारदास जी, महंत उत्तम दास जी महाराज पचेरा, कथावाचक रामकिशोर शास्त्री, समाज सेवी सतेंद्र सिंह कुशवाह और समाज सेवी सुनील फौजी सहित संत समाज उपस्थित रहा।

Headlines Today 24

Related posts

काँग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण रामशेष बघेल ने दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Headlines Today24

कांग्रेस ने गांधी चौपाल लगाकर उठाया वार्ड 10 की समस्याओं को

Headlines Today24

दिव्यांगों के लिए आयोजित किया गया कार्यक्रम, मंत्री से सहायता के इंतजार में कार्यकर्ताओं के पैरों के बीच फंसा दोनों पैरों से दिव्यांग, मायूस होकर लौटा वापस

Headlines Today24