18.7 C
Bhind
November 1, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

यहां के वकील बांह पर काली पट्टी बांधकर करेंगे कार्य, समाजहित में लिया फैसला

परानिधेश भारद्वाज,

मध्य प्रदेश के भिंड जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 719 पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं में कमी लाने इस हाईवे को सिक्स लाइन हाईवे बनाने की मांग अब तेज गति पकड़ती जा रही है। समाज सेवियों के बाद संत समाज ने हाईवे निर्माण के लिए आंदोलन करने की बात कही है तो वहीं अब जिला न्यायालय में पदस्थ अधिवक्ताओं ने भी आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए आंदोलन सफल होने तक अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर काम करने का निर्णय लिया है।

जिला न्यायालय परिसर में स्थित न्यायकारी हनुमान मंदिर के सामने अधिवक्ताओं ने अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधी और कहा कि जब तक सिक्स लाइन हाईवे निर्माण की मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक वह काली पट्टी बांधकर ही कार्य करेंगे। आपको बता दें कि आगामी 10 अप्रैल को संत समाज द्वारा भिंड से ग्वालियर तक बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है, जिसके लिए उनकी बैठकों के दौर भी चल रहे हैं।

Headlines Today 24

Related posts

18 से 20 साल के नवयुवक कर रहे थे बाइक चोरी, 5 युवक पुलिस गिरफ्त में

Headlines Today24

Οδηγός για το συναρπαστικό Eurojackpot

रेहटी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने किया रक्तदान 

Headlines Today24