18.9 C
Bhind
November 13, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

उंगली करने वालों की वजह से पूरी ऊर्जा से किये कार्य- विधायक संजीव सिंह

बिना नाम लिये संजू ने विरोधियों पर साधा जमकर निशाना

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। नगरपालिका को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नगरपालिक निगम बना दिया गया है। गजट नोटिफिकेशन के द्वारा 6 अक्टूबर को भिण्ड को नगरपालिक निगम का दर्जा दे दिया गया। जिसके बाद शनिवार को भिण्ड विधायक संजीव सिंह कुशवाह के द्वारा वर्तमान नगरपालिका की अध्यक्षा वर्षा वाल्मीकि, उपाध्यक्ष भानू सिंह भदौरिया, सीएमओ वीरेंद्र तिवारी एवं समस्त पार्षदों की उपस्थित में नगरपालिक निगम के नवीन नक्शे का लोकार्पण किया गया। भिण्ड नगरनिगम का क्षेत्रफल अब 19272.192 हेक्टेयर होगा। इसमें आसपास के कई गांवों को शामिल किया गया है।


भिण्ड नगरपालिका का गठन आजादी से काफी पहले अंग्रेजों के जमाने मे वर्ष 1896 में किया गया था और अभी सबसे बड़ी नगरपालिका थी। हालांकि भिण्ड को नगरनिगम बनाये जाने की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। वर्ष 2013 के चुनावों से पहले मुरैना को नगर निगम बना दिया गया था लेकिन भिण्ड वंचित रह गया। इस बार जब फरवरी माह में मुख्यमंत्री भिण्ड आये तो विधायक संजीव सिंह कुशवाह द्वारा नगरनिगम की मांग और मेडिकल कॉलेज की मांग जनता की ओर से रखी जिसपर मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा कर दी और शुक्रवार को इसका गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया।
भिण्ड नगरनिगम की चतुरसीमा अब भिण्ड विधानसभा से निकलकर अटेर विधानसभा तक पहुंच गई है। या कहें कि वर्तमान में नगरनिगम क्षेत्र में भिण्ड सहित अटेर का क्षेत्र भी शामिल हो गया है। ऐसे में भिण्ड नगरनिगम में दो विधानसभा के क्षेत्रों के वोटर रहेंगे।


विधायक संजीव सिंह कुशवाह का कहना है कि उन्होंने पुरजोर तरीके से इसकी मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी और सभी आवश्यक कार्रवाई संपन्न करवाई ताकि भिंड नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा जल्द से जल्द मिल सके। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया है, साथ ही समस्त जनता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने उन आलोचकों को भी धन्यवाद दिया जो कहते थे कि यह काम नहीं हो पाएगा। संजीव सिंह कुशवाह ने कहा कि उनकी वजह से वह दुगनी ऊर्जा से कार्य करने के लिए जुट जाते थे और उसी का परिणाम है कि चुनाव से पहले भिंड नगर पालिका को नगर निगम बना दिया गया।

Headlines Today 24

Related posts

चुनावी घमासान – किसका होगा इम्तिहान? भिण्ड विधानसभा का जानिए पूरा समीकरण परानिधेश भारद्वाज के साथ

Headlines Today24

इस महिला थाना प्रभारी का ग्रामीणों ने भावुक होकर किया विदाई सम्मान समारोह

Headlines Today24

शराब तस्करों के शातिराना तरीके, दवाई के पेटियों में भरी शराब और खाद-बीज की थमाई रॉयल्टी, ड्राइवर को भी नहीं पता कहाँ तक जाना है

Headlines Today24