23.3 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने किया अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण, भाजपा पर साधा जमकर निशाना

पवन शर्मा,

भिण्ड। अटेर विधानसभा में कांग्रेस की संविधान बचाओ संकल्प सभा का आयोजन रविवार को किया गया। इस दौरान बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण भी पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के हाथों किया गया।

दरअसल अटेर विधानसभा के ग्राम तोर का पुरा में कांग्रेस की संविधान बचाओ संकल्प सभा आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूल सिंह बरैया मौजूद रहे। वहीं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा भाजपा चुनाव आते ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चरणों की धूल माथे पर लगाते है। वहीं चुनाव के बाद सब भूल जाते हैं। यह संविधान को ही खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान में बदलाव करके गोडसे के विचारों को लाना चाहती है तथा उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सत्यदेव कटारे की विरासत को आगे बढ़ाने आया हूँ। उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार हेमंत कटारे के लिए आशीर्वाद स्वरूप वोट भी मांग लिए।

हालांकि अभी कांग्रेस ने कहीं भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा नही की है। लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन वर्मा ने जिस प्रकार पूर्व विधायक हेमंत कटारे के लिए आशीर्वाद मांगा है उससे हेमंत कटारे का अटेर विधानसभा से प्रत्याशी होना लगभग तय है।

वहीं पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया पर हमला करते हुए कहा कि उनके भाई ने अटेर की जनता से जो टैक्स वसूला है उसका जबाब कांग्रेस सरकार आने पर देंगे। उन्होंने कहा कि अटेर की जनता ने इस 5 सालों में बहुत जुल्म सहे है उसका सूद समेत बदला लिया जाएगा।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूल सिंह बरैया ने कहा कि महंगाई एवं बेरोजगारी रोकना है तो कांग्रेस की सरकार लाना होगी।

Headlines Today 24

Related posts

कांग्रेस ने की 144 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

Headlines Today24

Tout savoir sur l’univers Winamax pour les passionnés de poker

भिण्ड के संजीव नायक दौड़े पचमढ़ी मैराथन में

Headlines Today24