25.6 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं को दिया गया उपहार प्रशंसनीय,सराहनीय एवं अभिनंदनीयः सरोज जोशी

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कर समिति सदस्य सरोज जोशी ने महिलाओं का मान बढ़ाने के लिए मोदी सरकार का किया आभार व्यक्त

भिण्ड। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश-प्रदेश की बहनों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में 200 रुपये की कमी कर बड़ा उपहार दिया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब कुल 400 रुपये प्रति सिलेंडर की बचत होगी, क्योंकि उन्हें पहले से 200 रुपये की सब्सिडी दी जा रही थी। वहीं, 75 लाख नए उज्ज्वला कनेक्शन को सरकार ने मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री द्वारा मातृशक्ति को दिया गया उपहार प्रशंसनीय, सराहनीय एवं अभिनंदनीय है। इस निर्णय पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य एवं दतिया जिले की प्रभारी सरोज जोशी ने प्रधानमंत्री  का ह्दय से आभार व्यक्त किया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना भी की है। 


श्रीमती जोशी ने कहा कि देश और प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की डबल इंजन की सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश की बहनों को सशक्त बनाने की दिशा में भागीरथी प्रयास किए हैं। वहीं प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने गैस सिलेंडर के दामों में कमी कर बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दिया है। इस निर्णय का पूरे देश की मातृशक्ति ने आत्मीय स्वागत किया है और सभी बहनों के मन में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री एवं मंत्री परिषद के इस निर्णय से 33 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में 7680 करोड़ खर्च करने का प्रावधान किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने 75 लाख महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन देने का निर्णय भी लिया है। अब तक 9.5 करोड़ गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। मोदी सरकार द्वारा बहन-बेटियों की गरिमा बनाए रखने के लिए 11 करोड़ शौचालय देने का काम किया है। साथ ही 11 लाख करोड़ का मुद्रा लोन दिया है, जिसके कारण 30 करोड़ महिलाओं को उद्यमिता के पंख लगे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूह से जोड़कर महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने का काम किया गया है। आज समर्थन मूल्य की खरीदी का काम भी बहनों के द्वारा किया जा रहा है। 3.06 सुकन्या समृद्धि खाता खोले गए हैं, जिसमें 2 लाख करोड़ की राशि दी गई है। मोदी सरकार ने तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त करने का काम भी किया है, जिसका देश की अल्पसंख्यक बहनों ने स्वागत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार महिला हितैषी सरकार है, जिसने महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए अनेक निर्णय लिए हैं। इसके लिए देश एवं प्रदेश की बहनें प्रधानमंत्री की आभारी है।

Headlines Today 24

Related posts

श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश

Headlines Today24

धूमधाम से मनाया गया भाजपा नेता का जन्मदिन

Headlines Today24

जो सबको देते हैं आशीर्वाद, उन किन्नरों का यहां किया गया सम्मान

Headlines Today24