23.6 C
Bhind
August 10, 2026
Headlines Today 24
क्राइमभिण्ड

27 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी सहित 05 स्थायी वारंटियां को पकड़कर किया हवालात के अंदर

पवन शर्मा,

भिण्ड। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक, नगर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार के निर्देशन में चलाये जा रहे अवैध शराब, अवैध हथियार, स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी व ईनामी फरारी आरोपी, गुण्डा बदमाशों के धरपकड अभियान के तहत कार्यवाही के तारतम्य में मुखबिर से सूचना पर से दो अलग अलग स्थायी वारंटों में 27 एवं 20 साल से फरार स्थायी वारंटी को दबोहा मोड़ पर घेराबन्दी कर पकड़ लिया गया। स्थायी वारंटी शातिर किस्म का था जो अपराध घटित करने के बाद से ही शहर बदल कर अपनी गिरफ्तारी से बचता रहा। लेकिन पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया और जैसे ही वह दूसरे शहर से भिण्ड अपने गांव जाने लगा पुलिस द्वारा तत्काल उसकी घेराबन्दी कर दबोहा मोड़ पर अपनी गिरफ्त में ले लिया। ऐसे ही थाना देहात पुलिस द्वारा अलग- अलग स्थानों पर दबिश देकर अन्य 3 स्थायी वारंटियों को पकडा गया। कुल 05 स्थायी वारंटियों को पकड़ा जा चुका है।
इस कार्यवाही में निरी सुधीर सिंह कुशवाह, उनि अजय यादव, उनि लक्ष्मण किशोर गुबरेले, उनि रविन्द्र मांझी, प्रआर सुमित तोमर, गुरूदास सोही, केशव भदौरिया, सोनेन्द्र सिंह, नीरज भदौरिया, आर. ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, प्रदीप भदौरिया, ओमप्रकाश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Headlines Today 24

Related posts

गंदगी को देख बोलीं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ‘स्वच्छता की बैंड बजा रखी है और जुट गईं सफाई में

Headlines Today24

15 जुलाई से लगेंगे 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को निःशुल्क कोविड वैक्सीन के बूस्टर डोज

Headlines Today24

इस नेता के नेतृत्व में होगा अनुसूचित जाति-जनजाति सम्मेलन, कई दलों के कार्यकर्ता थाम सकते हैं इस दल का दामन!

Headlines Today24