32.4 C
Bhind
June 17, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

भिण्ड में बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव के निर्देशन में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ब्रजेन्द्र सिंह सेंगर ने बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलों पर चलाया विशेष अभियान

परानिधेश भारद्वाज, भिण्ड

भिण्ड शहर में अपराध पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव के निर्देशन और सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन एवं सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ब्रजेन्द्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में रविवार को एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शहर में बिना नंबर प्लेट की दौड़ती मोटरसाइकिलों को पकड़कर उनपर अंकुश लगाना था। अक्सर इस प्रकार की मोटरसाइकिलों का उपयोग आपराधिक गतिविधियों में किया जाता है और नंबर प्लेट ना होने से उनकी पहचान करना मुश्किल होता है। इसलिए अब पुलिस द्वारा लगातार इस प्रकार से बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे वाहनों पर कार्यवाही की जायेगी।

इस अभियान के दौरान रविवार को पुलिस ने शहर में चेकिंग लगाकर दो दर्जन से अधिक ऐसी मोटरसाइकिलों को रोका जिन पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। थाना प्रभारी ब्रजेन्द्र सिंह सेंगर स्वयं मौके पर मौजूद रहे और कार्यवाही की निगरानी करते रहे।

पुलिस ने वाहन चालकों को मौके पर ही समझाइश दी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी देते हुए उनकी मोटरसाइकिलों पर तुरंत नंबर प्लेट लगवाने की व्यवस्था करवाई गई।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिना नंबर प्लेट के वाहन अक्सर आपराधिक गतिविधियों में उपयोग किए जाते हैं और यह अभियान ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा, “अब शहर में बिना नंबर प्लेट का कोई भी वाहन नहीं चल सकेगा, नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

शहरवासियों से अपील
कोतवाली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर वैध नंबर प्लेट लगवाएं और यातायात नियमों का पालन करें, जिससे शहर में कानून व्यवस्था बनी रहे और सभी सुरक्षित महसूस कर सकें।

Headlines Today 24

Related posts

भाजपा लगी है मंथन में, इस पार्टी ने भी मेहगांव में उतारी अपनी उम्मीदवार

Headlines Today24

अभिभाषक संघ ने दिया जस्टिस फ़ॉर भिण्ड कैम्पेन को समर्थन

Headlines Today24

चौकी झांकरी थाना मौ पुलिस ने शासकीय स्कूल झांकरी पर चलाया हेलमेट, नशा मुक्ति तथा सायबर जागरूकता अभियान

Headlines Today24