23 C
Bhind
October 6, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

भिण्ड के ‘लाल’ को मिली भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, समर्थकों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी

परानिधेश भारद्वाज,

जेपी नड्डा के कार्यकाल में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य को भाजपा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘नबीन’ कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर जगह दी गई है। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल ‘बाबूजी’ के नेतृत्व में वार्ड क्र. 29 में लाल सिंह आर्य के निवास पर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में लाल सिंह आर्य की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 29 में उनके निवास पर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और लाल सिंह आर्य को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल ‘बाबूजी’ के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल ‘बाबूजी’ ने कहा कि भिण्ड के लाल ‘लाल सिंह आर्य’ को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाना कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और खुशी का विषय है। उनके अनुभव एवं संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा। हम सभी उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हैं। लाल सिंह आर्य के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, मनोज कुमार,  रवि हिंडोलिया, विक्रम सिंह, नरेश कैन, सुनील आर्य, उपेंद्र महीपत, चुन्नी, पुष्पेंद्र कुशवाहा, बुद्धू आर्य, सुरेंद्र गर्ग आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

चुनाव से पहले पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की बड़ी सर्जरी, 34 आईपीएस हुए इधर से उधर

Headlines Today24

पहला सुख, निरोगी काया: डॉ हिमांशु बंसल

Headlines Today24

रिटायर्ड शिक्षक ने 2018 में किया था देहदान, मरणोपरांत परिजनों ने सौंपा मेडिकल कॉलेज को

Headlines Today24