24.9 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

सतत प्रयासों से ही सफलता मिलती है- डॉ उमा शर्मा

परानिधेश भारद्वाज,

भारत विकास परिषद शाखा जागृति द्वारा भिण्ड शहर के हाउसिंग कॉलोनी स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ उमा शर्मा द्वारा अध्यक्षता करते हुए संबोधन दिया गया।

छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ उमा शर्मा ने कहा – सफलता का मूल मंत्र है कि हम अपने प्रयासों को लगातार जारी रखें। यदि हम कभी असफल भी हो जाएं तब भी हमें नई ऊर्जा के साथ पूरी शक्ति से पुनः प्रयास करना चाहिए। क्योंकि जो हार मानकर रुक जाते हैं वह कभी सफल नहीं हो पाते। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में गुरुओं का महत्व सर्वाधिक है इसलिए हमें उनका सम्मान हृदय से करना चाहिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ उमा शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार भानु श्रीवास्तव के द्वारा भारत विकास परिषद के आदर्श स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप  प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके उपरांत वंदे मातरम राष्ट्रगीत का सामूहिक गान किया गया।

भारत विकास परिषद का परिचय देते हुए शाखा की पूर्व अध्यक्ष ऊषा नगरिया द्वारा कहा गया कि हमारा संगठन गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन है, जिसका उद्देश्य समाज में सेवा संस्कार और समर्पण के माध्यम से देश में योगदान करना होता है।

इस अवसर पर विद्यालय के आठ मेधावी छात्रों का सम्मान प्रमाण पत्र एवं मैडल पहना कर किया गया। साथ ही साथ 11 शिक्षकों अखिलेश शर्मा, सोनू यादव, अंश भदोरिया, दीक्षा अग्रवाल, दीक्षा शर्मा, मुस्कान जैन, स्नेहा शर्मा, मुस्कान सोनी, रितिका खत्री एवं मनीष शर्मा का सम्मान किया गया।

परिषद की सदस्य छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित शिक्षकों के द्वारा मध्य प्रदेश शासन के अभियान घर-घर तिरंगा – हर घर तिरंगा का आयोजन करते हुए सभी बच्चों ने तिरंगा लहराकर राष्ट्र भक्ति के नारे भी लगाए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शाखा अध्यक्ष गगन शर्मा, शाखा सचिव सोनिया अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉक्टर अंजु गुप्ता, सह सचिव राहुल यादव, नगर समन्वयक धीरज शुक्ला, कैलाश नगरिया, डॉक्टर आलोक त्रिपाठी, गीता दीक्षित, ममता अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, सत्यभान रावत एवं शाखा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

हाई टेक तीसरी आंख से रखी जायेगी मतदान केंद्रों पर नजर, हुआ डेमो

Headlines Today24

25 जून को होगा पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान, लहार मिहोना की इतनी पंचायतों में होगी वोटिंग

Headlines Today24

‘Connect with Gen Z’ अभियान के तहत युवाओं से संवाद

Headlines Today24