29 C
Bhind
November 4, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओ ने रंगोली, हस्ताक्षर अभियान एवं रैली के माध्यम से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

पवन शर्मा,

स्वीप गतिविधि के तहत् विभिन्न गतिविधियां हो रही संचालित

भिण्ड – लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप प्लान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
जिले की महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रंगोली, हस्ताक्षर अभियान, मतदाता जागरूकता रैली, नारी चौपाल, नुक्कड़ सभा के माध्यम से मतदान का महत्व और जानकारी दी जा रही है। साथ ही मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले की सभी विधानसभाओं के आंगनबाड़ी स्तर पर जागरूकता रैली, नुक्कड़ सभा एवं चौपाल के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है।


स्वीप गतिविधियों में अधिक से अधिक मतदान कराने और परिवार के लोगों को मतदान के लिये प्रेरित करें जिससे लोकतंत्र मजबूत होगा की समझाईश दी जा रही है। जिसमें महिला बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा मतदान को बढ़ावा देने के लिए महिला मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने प्रेरित किया एवं मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। साथ ही मतदान का महत्व समझाया।

इस दौरान सुपरवाइजर रजनी करारिया ,रेखा श्रीवास्तव शांति सेंगर, राधा स्वामी, अर्चना परिहार, पुनीता शर्मा, पूजा तिवारी, अनीता सिकरवार,रागिनी तिवारी, कमलेश चौहान, हसलता शुक्ला, साधना भदोरिया, विनीत शर्मा, सुलेखा तिवारी,आशा शर्मा,नीलम, मधु,ममता त्रिपाठी गायत्री आदि कार्यकर्ताएं मौजूद रहीं।

Headlines Today 24

Related posts

कागजों में ही चल रही नल जल योजना, धरातल पर लोगों को नहीं मिल रहा जल – नयन सिंह

Headlines Today24

मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का शिक्षकों ने किया सम्मान

Headlines Today24

पाठक को लहार एवं प्रिंस को बनाया गया युवा मोर्चा का सेंवढ़ा विधानसभा प्रभारी

Headlines Today24