31.5 C
Bhind
October 8, 2026
Headlines Today 24
भिण्डराजनीति

कागजों में ही चल रही नल जल योजना, धरातल पर लोगों को नहीं मिल रहा जल – नयन सिंह

पवन शर्मा

कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर प्रशासन और भाजपा सरकार को घेरा

भिण्ड। कांग्रेस के सामाजिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नयन सिंह राजावत बाराकला के द्वारा विधानसभा क्षेत्र के समस्याओं को लेकर प्रेस वार्ता की गई जिसमें कांग्रेस प्रवक्ता डा.अनिल भारद्वाज, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष एड. रामकिशोर भारद्वाज, संगठन मंत्री इरशाद अहमद विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेता नयन सिंह ने कहा कि भिंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या बडी विकराल रूप ले रही है। पांडरी, नयागांव, लहरोली तीनो सब स्टेशन पर लगभग एक सैकड़ा गांव प्रभावित हो रहे हैं। इनकी सप्लाई रौन से हटाकर भिण्ड से शुरू की जाए।  33 केवी लाइन पुरानी जर्जर हो चुकी है। श्री कुशवाह ने कहा नल जल योजना ग्रामीण क्षेत्र में एक भी जगह शुरू नहीं हुई जबकि कागजों में शुरू होने की औपचारिकता पूरी की जा रही है। उन्होंने पुलिस को घेरते हुए कहा कि भिंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। उमरी में लगातार दो मर्डर हो गए लूट के मामले बढ़ रहे हैं। पुलिस अपराधियों को चिन्हित नहीं कर पाई ।

एडवोकेट राम किशोर भारद्वाज ने कहा भिंड का व्यापारी दहशत में है। सदर बाजार भिंड में कई व्यापारियों के साथ लूट गोलीबारी की घटना हो चुकी है, अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं है।
वहीं कांग्रेस के संगठन मंत्री इरशाद अहमद ने गौरी सरोवर से मीट मंडी हटाने की मांग की। साथ ही उन्होंने गौरी सरोवर के चारो और बाउंड्री वॉल बनाने की मांग रखी।

कांग्रेस के प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा भिण्ड का व्यापारी आज दहशत में हैं। सदर बाजार में कई गोलाबारी,चोरी लूट की घटना घटित हो रही है। उमरी में मर्डर का खुलाशा नही कर पाई। अफसोस कोई भाजपा नेता का एक बयान तक नही आया। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। और पुलिस अपराध रोकने मे नाकाम साबित हुई है।

Headlines Today 24

Related posts

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष बने संतोष भदौरिया

Headlines Today24

टिकिट कटने की आहट पर मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया भावनात्मक वीडियो

Headlines Today24

सांदीपनि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया देहात थाना का भ्रमण, समझी पुलिस की कार्यप्रणाली

Headlines Today24