23.7 C
Bhind
September 8, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

कांग्रेस की सरकार बनते ही मिलेंगे हर महिला को 1500रू प्रति माह – इस्मिता शर्मा

भिण्ड, पवन शर्मा

भिण्ड विधानसभा के अकोड़ा में नारी सम्मान योजना कार्यक्रम संपन्न।

भिंड – मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशन में मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे नारी सम्मान योजना की शुरुआत प्रदेश के हर जिले में हो चुकी है। इसी के तहत गुरुवार को भिण्ड विधानसभा के अकोड़ा में नारी सम्मान योजना के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का आयोजन महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष इस्मिता शर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में चौपाल लगा कर सभी महिलाओं को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की नारी सम्मान योजना के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेखा भदौरिया, धर्मेंद्र सिंह भदोरिया (पिंकी) भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष इस्मिता शर्मा ने कहा हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने प्रदेश में फैली मंहगाई की मार को कम करने के लिए आम जनता को राहत देने के लिए नारी सम्मान योजना की शुरुवात की है जिसमे प्रति महिला को प्रति माह 1500रू देने का वादा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनने पर यह रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही 500रु में घरेलू गैस सिलेंडर, किसान ऋण माफी, कर्मचारियों को पुन:पेंशन बहाल, सौ यूनिट बिजली माफ, दो सौ यूनिट हाफ का वचन हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने दिया है। उन्होंने किसानों पर अपनी बात रखते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ भी छलावा करने का काम कर रही है। किसानों की आय दुगना करने का वादा किए कई पंचवर्षीय गुजर गई पर क्या किसानों की आय दुगनी हुई? नही न, कांग्रेस शासन में खाद बीज के दाम देख लीजिए और आज क्या हालत है। आप हम सब जानते हैं। उपस्थित आमजन ने दोनो हाथ उठा कर कांग्रेस का साथ देने की कसम भी खाई। नारी सम्मान योजना में मिल रहे समर्थन से कांग्रेस को नई ऊर्जा मिली है। इसी क्रम रेखा भदौरिया, नीलम भदौरिया, सरोज, कृष्णा कुशवाह आदि मौजूद रहीं।

Headlines Today 24

Related posts

श्री मुरली मनोहर सेवा मण्डल ने लगाया आठवां भव्य विशाल भण्डारा, रतनगढ़ धाम पर लगने वाले लक्खी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओ के लिए लगाया भंडारा

Headlines Today24

तीन विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ताबड़तोड़ सभाएं, भिण्ड में दिया सबसे कम समय

Headlines Today24

भाविप की जागृति शाखा द्वारा शुरू हुआ बाल संस्कार शिविर

Headlines Today24