18.9 C
Bhind
October 31, 2026
Headlines Today 24
धर्ममध्यप्रदेशराजनीति

चुनाव से पहले प्रदेश के सभी धाम सरकारों के दर्शन पूजन करेंगे मुख्यमंत्री!

मई में रावतपुरा सरकार के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे दंदरौआ सरकार की शरण में, साथ मे केंद्रीय मंत्री और भाजपा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे मौजूद

परानिधेश भारद्वाज,

चुनाव से पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के सभी धाम में पहुंचकर यहां की सरकारों से शायद अपनी सरकार फिर से बनवाने के लिए कामना कर रहे हैं! पिछले महीने सपत्नीक रावतपुरा सरकार पहुंचकर पूजा अर्चना करने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को अल्प प्रवास पर भिण्ड जिले के दंदरौआ धाम पहुंचे जहां उन्होंने सखी रूप हनुमान जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की उत्तरोत्तर तरक्की, खुशहाली और नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ ही भाजपा अनुसूचित जाती मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य सहितभाजपा के कई नेता उपस्थित थे।

दंदरौआ सरकार की पूजा अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान व केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर महंत श्री रामदास जी महाराज से भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। और धाम के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की । धाम प्रबंधन को ओर से महेश मुद्गल, अशोक भारद्वाज व रामबरन पुजारी ने दंदरौआ धाम को हनुमान लोक के रूप में विकसित करने की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी।

मुख्यमंत्री व तोमर ने 69.28 लाख की लागत के 04 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
दंदरौआ धाम परिसर में ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिमोट दबाकर 69.28 लाख रुपए की लागत के चार विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया उनमें 14.98 लाख की लागत से नक्षत्र वाटिका, 15 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 14.80 लाख की लागत से नवीन तालाब निर्माण कार्य, 24.50 लाख की लागत से नवीन डग टेंक निर्माण शामिल हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज ने किया पौधरोपण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दंदरौआ धाम मंदिर परिसर में ही अशोक का पौधा रोपा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद श्रीमती संध्या राय, संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम के अध्यक्ष रणवीर जाटव, विधायक भिण्ड संजीव सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता केपी सिंह भदौरिया, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, मुन्ना सिंह भदौरिया, दंदरौआ मंडल के भाजपा अध्यक्ष राजवीर सिंह गुर्जर, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांता तोमर, चंबल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुशांत सक्सेना, कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Headlines Today 24

Related posts

Dlaczego warto wybrać betfan app do codziennego typowania?

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विधायक को सौंपा गया ज्ञापन

Headlines Today24

राहुल गाँधी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काँग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया छात्रों से संपर्क

Headlines Today24