19 C
Bhind
October 31, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

कोतवाली पुलिस ने ड्रिंक & ड्राइव केश में वाहनों को किया जब्त, शराब पीकर वाहन चलाने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं नगर पुलिस अधीक्षक निशा रेड्डी के निर्देशन में नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए सिटी कोतवाली थाना पुलिस द्वारा एक चार पहिया वाहन तथा दो मोटरसाइकिल जप्त की गईं।

दरअसल सिटी कोतवाली निरीक्षक रविंद्र शर्मा द्वारा सोमवार रात्रि में परेड चौराहा, धनवंतरी कॉम्प्लेक्स, शास्त्री चौक, हॉकर्स जॉन, बस स्टैंड, जिला अस्पताल, मेला ग्राउंड, अटेर पुलिया, एमजेएस ग्राउंड, लहार चुंगी पर मय बल के भ्रमण कर अनावश्यक रूप से बैठे व खड़े लोगों से पूछताछ की गई। साथ ही गोल मार्केट, सदर बाजार, माधोगंज हाट बाजार में घूमते हुए संदिग्धों को चेक किया गया। इसी दौरान गौरी सरोवर से सुनील पुत्र रामसिया बरुआ निवासी बॉम्बे बिल्डिंग के पास अटेर रोड को शराब के नशे में टीवीएस स्टार सिटी मोटर साइकिल सहित पकड़ा व अंकित पुत्र राजकुमार जैन निवासी किला गेट कायस्थ मौहल्ला भिंड को एक चार पहिया वाहन इयोन कार MP 30 C 3016 सहित शराब के नशे में गल्ला मंडी पुराने रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा तथा सौरव पुत्र जयराज सिंह राजावत निवासी गायत्री नगर पुराना सर्राफा भिंड को एक काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल MP30ML5092 सहित चौधरी मोड़ से शराब के नशे में मोटर साइकिल चलाते पकड़ा। सभी का जिला अस्पताल भिंड में मेडिकल कराने के पश्चात दोनो मोटर साईकिल व इयोन गाड़ी को धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जप्त किया। पकड़े गए तीनों लोगो को परिजनों को बुलाकर सुपुर्द किया गया।

इस कार्यवाही में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शर्मा, उपनिरीक्षक अतुल भदोरिया, रवि तोमर, सहायक उपनिरीक्षक रघुवीर , मोहर सिंह, प्रधान आरक्षक सतेंद्र भदौरिया, प्रधान आरक्षक रामवीर, जितेंद्र, कमल, आरक्षक अनिल, राहुल, आनंद, अभिषेक, दीपक, रवि, दिलीप की मुख्य भूमिका रही।

Headlines Today 24

Related posts

घी के 501 दीपकों द्वारा किया जाएगा शंकराचार्य भगवान की महाआरती का भव्य आयोजन, मंशापूर्ण गौशाला प्रबंधन ने की तैयारी

Headlines Today24

कांग्रेस नेता बरैया की जगह राजनीति में नहीं पागलखाने में, ऐसे विधर्मियों को बर्दाश्त नहीं करेगी जनता-डॉ रमेश दुबे

Headlines Today24

खुद को सिंधिया समर्थक बताने वाले कथित भाजपा नेता हरवीर सिंह के घर पहुंची सीबीआई, शहर और गांव के घरों में पहुंची सीबीआई

Headlines Today24