27.9 C
Bhind
September 15, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

सड़क किनारे खड़े ट्रकों एवं अन्य वाहनों से डीजल पेट्रोल चोरी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बढ़ाई गश्त

सिटी कोतवाली प्रभारी रविंद्र शर्मा ने विभिन्न मीडिया चेनल ग्रुपों पर रोड किनारे खड़े वाहनों से पेट्रोल डीजल चोरी होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लेते हुऐ गश्त को बढ़ाया तथा मेला ग्राउंड, एमजेएस ग्राउंड के सामने खड़े ट्रक चालकों को जगा कर अलर्ट रहने की हिदायत देने के साथ ही ट्रक व बस चालकों को ट्रक व बस में ही सोने की समझाइश दी। इसके साथ ही उन्होंने अपना मोबाइल नंबर, कंट्रोल रूम का नंबर व थाने का नंबर सभी ट्रक व बस चालकों को नोट कराया। उन्होंने ट्रक एवं बस चालकों से कहा कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

साथ ही निरीक्षक रविन्द्र शर्मा ने आम लोगों से अपील की कि यदि आपको भी वाहनों से पेट्रोल डीजल चोरी होने की कोई सूचना मिले या संदिग्ध आदमी या आदमियों का झुंड दिखे तो तत्काल उनके मोबाईल नंबर 9300599021 पर अवगत कराएं।

Headlines Today 24

Related posts

कांग्रेस की सरकार बनते ही मिलेंगे हर महिला को 1500रू प्रति माह – इस्मिता शर्मा

Headlines Today24

जिला जेल का बड़ा हिस्सा गिरा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, देखिये कैसे मलबे में दबने के बावजूद बाल-बाल बचे कैदी

Headlines Today24

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन,

Headlines Today24