23.1 C
Bhind
September 22, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

TET परीक्षा को लेकर शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना – भरत चौधरी ने शिक्षकों के बीच कही ये बात

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड। TET परीक्षा को लेकर प्रदेश भर में शिक्षकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है, जिसका असर अब भिंड जिले में भी देखने को मिला। रविवार को सैकड़ों शिक्षक अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया।

शिक्षकों का कहना है कि TET परीक्षा की प्रक्रिया में कई खामियां हैं, जिससे योग्य शिक्षकों के साथ अन्याय हो रहा है। इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता भरत चौधरी भी शिक्षकों की आवाज बुलंद करने पहुंचे और उनके समर्थन में खड़े नजर आए।

इस मौके पर भरत चौधरी ने कहा कि शिक्षकों की यह लड़ाई अकेले की नहीं है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से कराई जाएगी।

भरत चौधरी ने कहा, “TET परीक्षा से जुड़ा पूरा मामला हम प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखेंगे। शिक्षकों के हक की इस लड़ाई में आगे की रणनीति के लिए उनका सहयोग और मार्गदर्शन लिया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा और मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की।

Headlines Today 24

Related posts

स्वास्थ्य विभाग में 40 वर्षों की सेवा के पश्चात सेवा निवृत्ति पर सहकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

Headlines Today24

वॉलीबॉल खेलकर मनाया सिंधिया का जन्मदिन

Headlines Today24

श्री मुरली मनोहर सेवा मण्डल ने लगाया आठवां भव्य विशाल भण्डारा, रतनगढ़ धाम पर लगने वाले लक्खी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओ के लिए लगाया भंडारा

Headlines Today24