20.5 C
Bhind
September 28, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

प्रांतीय कुशवाह समाज के जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

परानिधेश भारद्वाज,

बेहट से मौ एवं नूरमपुरा तक बाइक-कारों के काफिले के साथ निकली स्वागत रैली, जगह-जगह फूल-मालाओं से हुआ अभिनंदन

ग्वालियर/मौ/भिण्ड। प्रांतीय कुशवाह समाज मध्यप्रदेश द्वारा दिलीप सिंह कुशवाह को भिण्ड जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद शनिवार, 26 सितम्बर 2026 को उनका मौ नगर में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र में जगह-जगह भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। बेहट से नूरमपुरा तक बाइक एवं कारों के काफिले के साथ स्वागत रैली निकाली गई।

स्वागत यात्रा के दौरान बेहट में सौरव कुशवाह की टीम एवं प्रताप सिंह कुशवाह चक्क की टीम ने स्वागत किया। गड़रोली तिराहा पर डॉ.दीवान सिंह कुशवाह गड़रोली की टीम, रनगवां तिराहा पर अजय कुशवाह घुसंगवा की टीम तथा दगियापुरा तिराहा पर रविन्द्र सिंह कुशवाह, नरेन्द्र कुशवाह उर्फ बाबा एवं सोनू कुशवाह की टीम द्वारा स्वागत किया गया।

HP पेट्रोल पंप बेहट रोड मौ पर प्रदीप कुशवाह भदरौली, जयवीर कुशवाह बड़ेरा एवं अजय कुशवाह खेरिया जल्लू की टीम ने स्वागत किया। इसके बाद नवल सिंह कुशवाह सरपंच के निवास मौ पर भी आत्मीय अभिनंदन किया गया।

तरौली तिराहा पर राय सिंह कुशवाह, ग्याप्रसाद कुशवाह शिक्षक, मान सिंह कुशवाह मिस्त्री, एडवोकेट धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, सुनील कुशवाह बरारा, जीतू कुशवाह जितरबई एवं राहुल कुशवाह की टीम ने स्वागत किया। वहीं बेहट रोड पर अतेंद्र सिंह कुशवाह खाद-बीज भण्डार एवं सोनू झा की टीम ने स्वागत किया।

बस स्टैंड मौ पर एडवोकेट तिलक सिंह राजौरिया की टीम तथा नरेश कुशवाह सम्राट नाश्ता प्वाइंट एवं उमेश कुशवाह की टीम द्वारा स्वागत किया गया। रतवा तिराहा पर दिलीप कुशवाह, दिनेश कुशवाह मेडिकल स्टोर, आदिराम कुशवाह शिक्षक एवं जगदीश राठौर शिक्षक की टीम तथा अमित कुशवाह किटेंना मोबाइल शॉप की टीम ने स्वागत किया।

इसके बाद नगर परिषद उपाध्यक्ष के निवास, सेवढ़ा रोड मौ पर स्वागत किया गया। तहसील के सामने संजू कुशवाह बघावली, जिला अध्यक्ष ओबीसी महासभा भिण्ड, जी साहब कुशवाह रुहेरा, जिला अध्यक्ष ओबीसी महासभा दतिया, डॉ.उमेश कुशवाह ग्यारा एवं चतुर सिंह कुशवाह रुपावई की टीम ने स्वागत किया।

तहसील के सामने डॉ राजू कुशवाह, विकास यादव, राजकुमार कुशवाह की टीम ने स्वागत किया, सेवढ़ा रोड, खेरिया जल्लू स्थित एडवोकेट पी.एल.कुशवाह जी के निवास पर भी आत्मीय स्वागत किया गया। वहीं HP पेट्रोल पंप खेरिया जल्लू पर सोनू यादव, गौरव यादव एवं आकाश यादव की टीम तथा खेरिया जल्लू में संतोष यादव एवं धर्मेन्द्र यादव की टीम ने स्वागत कर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया।

सभी समाजबंधुओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा मिले स्नेह, सम्मान और आत्मीयता के लिए दिलीप सिंह कुशवाह ने हृदय की गहराइयों से सभी का आभार व्यक्त किया।

डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुआ समापन

स्वागत रैली का समापन ग्राम नूरमपुरा में भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नमन के साथ हुआ।

इस अवसर पर देवेन्द्र सिंह कुशवाह, युवा प्रदेश महामंत्री प्रांतीय कुशवाह समाज मध्यप्रदेश, चन्दन कुशवाह, जिला अध्यक्ष प्रांतीय कुशवाह समाज ग्वालियर, महेश कुशवाह समाजसेवी, अरविन्द कुशवाह, मीडिया प्रभारी प्रांतीय कुशवाह समाज ग्वालियर, विशाल कुशवाह जितरबई, सत्येन्द्र कुशवाह सिरसोद, सौरव कुशवाह, प्रताप कुशवाह चक्क, अमन कुशवाह सिरसौद, डॉ.दीवान सिंह कुशवाह गड़रोली, देवेन्द्र सिंह कुशवाह जिला उपाध्यक्ष प्रांतीय कुशवाह समाज ग्वालियर, युवा नेता अजय कुशवाह घुसंगवा, मूलचन्द्र कुशवाह गड़रोली, रविन्द्र सिंह कुशवाह दगियापुरा, नरेन्द्र कुशवाह उर्फ बाबा, सोनू कुशवाह, नवल सिंह कुशवाह सरपंच, एडवोकेट धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, प्रदीप कुशवाह भदरौली, सुनील कुशवाह बरारा, जीतू कुशवाह जितरबई, राहुल कुशवाह मौ, अतेंद्र सिंह कुशवाह मौ, एडवोकेट तिलक सिंह राजौरिया, नरेश कुशवाह, दिलीप कुशवाह, दिनेश कुशवाह, आदिराम सिंह कुशवाह, जगदीश राठौर, अमित कुशवाह, मुकेश कुशवाह, राजवीर कुशवाह, उदयवीर कुशवाह, जयवीर कुशवाह, रवि कुशवाह, पंकज कुशवाह, संजू कुशवाह, जी साहब कुशवाह, डॉ.राजू कुशवाह, एडवोकेट पी.एल. कुशवाह, धर्मवीर कुशवाह असोहना, अवधेश प्रजापति, शिशुपाल कुशवाह पोरसा, अधिवक्ता प्रभांशु कुशवाह, सोनू यादव, संतोष यादव, धर्मेन्द्र यादव, वृन्दावन कुशवाह, रवि कुशवाह धनाई मौ, बंटी कुशवाह भूसा व्यापारी, अनिल कुशवाह मौ सहित क्षेत्र के सैकड़ों समाजबंधु उपस्थित रहे।

इस दौरान रामदास कुशवाह उर्फ पप्पू निवसाई, प्रेम सिंह कुशवाह पटेल जितरबई, एडवोकेट पी.एल.कुशवाह, डॉ.जय सिंह कुशवाह सेवानिवृत्त डॉक्टर, अंगद सिंह कुशवाह सेवानिवृत्त शिक्षक, ग्याप्रसाद कुशवाह सेवानिवृत्त शिक्षक, बाबू राम गोयल सेवानिवृत्त शिक्षक, बीरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं मान सिंह कुशवाह मिस्त्री सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता पूरे कार्यक्रम में साथ रहे।

“यह सम्मान मेरा नहीं,समाज के विश्वास और एकजुटता का सम्मान है”- दिलीप सिंह कुशवाह

अपने संबोधन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह कुशवाह ने कहा— “यह सम्मान मेरा नहीं,समाज के विश्वास और एकजुटता का सम्मान है। आप सभी के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद को पूरी निष्ठा के साथ समाजहित में समर्पित करने का संकल्प लेता हूँ।” आगे उन्होंने कहा कि समाज द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे तथा समाज की एकता, सम्मान और हितों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Headlines Today 24

Related posts

लूट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम को घेरकर आरोपी को छुड़ाया, थाना प्रभारी की रिवॉल्वर छुड़ाने की कोशिश की गई

Headlines Today24

भगवा छोड़ नीला गमछा ओढ़ा पूर्व विधायक रसाल सिंह ने

Headlines Today24

मानवता की पाठशाला के सदस्यों ने छोटी दीपावली पर झुग्गी बस्ती में बांटे उपहार

Headlines Today24