25.6 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

15 जुलाई से लगेंगे 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को निःशुल्क कोविड वैक्सीन के बूस्टर डोज

भिण्ड। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत सरकार द्वारा 75 दिन के लिये 18 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र नागरिकों को कोविड वैक्सीनेशन का बूस्टर डोज निःशुल्क लगाने का निर्णय लिया है। भिण्ड जिले में 15 जुलाई से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कोविड वैक्सीनेशन केन्द्र बनाये जा रहे हैं। जिनमें भिण्ड शहर में जिला चिकित्सालय के अटल रैन बसेरा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विक्रमपुरा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवानीपुरा एवं ईसंजीवनी क्लिनिक वार्ड नं. 25 अम्बेडकर नगर में टीके लगाये जायेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी विकासखण्डों के सी.एच.सी. एवं पी.एच.सी. पर यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.पी.एस. कुशवाह ने बताया कि शासन द्वारा द्वितीय डोज के 6 माह पश्चात बूस्टर डोज लगाये जाने की अनुमति दी गयी है। अतः आम नागरिकों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने परिजनों, दुकानदार भाई, श्रमिक, वृद्धजन एवं 18 वर्ष से अधिक उम्र के छात्र छात्रायें टीके लगाने हेतु वे अपने साथ आधार कार्ड एवं मोबाईल नम्बर सहित नजदीकी टीकाकरण केन्द्र पर जायें।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.एस.के.व्यास द्वारा बताया गया कि जिले में लगभग 10 लाख से अधिक नागरिक बूस्टर डोज के लिये पात्र हैं। जिनका टीकाकरण 15 जुलाई से 75 दिवस तक शासन द्वारा निःशुल्क रूप से किया जायेगा।

Headlines Today 24

Related posts

श्री जी.एस. इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SGSITS) में आयोजित की गई First Pharmacy Alumni Meet

Headlines Today24

Tout savoir sur l’univers Winamax pour les passionnés de poker

पर्यावरण संरक्षण में मील का पत्थर होगी नवांकुर सखियां: नरेंद्र सिंह

Headlines Today24