39.6 C
Bhind
May 30, 2026
Headlines Today 24
इंदौरदेशमध्यप्रदेश

श्री जी.एस. इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SGSITS) में आयोजित की गई First Pharmacy Alumni Meet

मध्य भारत के प्रमुख संस्थानों में से एक श्री जीएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के फार्मेसी विभाग के उत्तीर्ण छात्रों द्वारा गठित और पंजीकृत पूर्व छात्र संघ द्वारा प्रथम बार गुरुजन सम्मान समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस दौरान SGSITS एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा अपनी वेबसाइट भी लॉन्च की गई। यह कार्यक्रम SGSITS की फार्मेसी विभाग के द्वारा नवगठित एलुमनाई संगठन के अध्यक्ष प्रभाष जाटव नेतृत्व में आयोजित किया गया था।


सम्मान समारोह का यह भव्य कार्यक्रम SGSITS के Golden Jubilee Auditorium में संपन्न हुआ, जिसमें SGSITS के निदेशक Dr.R.K.Saxena संरक्षक Alumni Association के संरक्षक के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन करने के बाद अपने गुरुजनों का सम्मान Alumni के सदस्यों द्वारा किया गया।


इस सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. एस.सी.चतुर्वेदी द्वारा की गई जो कि संस्थापक और पहले एचओडी रहे। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. आर.एस.गौड़ और विशेष अतिथि के रूप मे प्रो.पीयूष त्रिवेदी, प्रो.डी.के.जैन मौजूद रहे। प्रो.आर.के. माहेश्वरी, प्रो.नेहा कवाथेकर और प्रो.मीना तिवारी प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में मंचासीन रहे। इसके साथ ही संजय कुमार जैन, अध्यक्ष, स्टेट फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, भोपाल और दिलीप चिंचिलकर जो SGSITS फार्मेसी कॉलेज के पहले छात्र रहे है जिन्होंने FDA के डायरेक्टर पद पर रह कर अपनी सेवाएं दी भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों का स्वागत Alumni के सदस्यों द्वारा किया गया।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक वीडियो फिल्म रही जो pharmacy college के ऊपर बनाई गई, जिसकी पूरी photography और डिजाइन pharmacy के पूर्व छात्र अशोक देवगन ने की।
Alumni Association की website www.sgsitspharmacyalumni.com की लॉन्चिंग पूर्व छात्रा नूपुर शाह की मौजूदगी में अतिथियों के हाथों से हुई।
इसके साथ ही प्रो.पीयूष त्रिवेदी ने Pharmacy Alumni को एक लाख रुपये की राशि देने की भी घोषणा की।


आयोजन में pharma Industry and government sector में बड़े पद पर कार्यरत कई पुराने छात्र छात्राएं सम्मलित हुए। जिनमे मुख्य तौर पर गिरीश पडगांवकर ( senior vice-president Head Mylan laboratory), अजय सचान (Deputy Drug Controller भारत सरकार), अनिल भाटिया (मालिक स्वान pharmaceutical) और कई Alumni online Link के माध्यम से देश विदेशों से जुड़े रहे।


Alumni Association के अध्यक्ष प्रभाष जाटव ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि इस Association को बनाने में Dr. R.K.Saxena, प्रो.पीयूष त्रिवेदी और प्रो.मीना तिवारी की भूमिका अहम रही है और उनका मार्गदर्शन सदैव एलुमनाई समिति को मिलता रहेगा।
इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में एलुमनाई समिति की टीम ने बहुत मेहनत की। जिनमे मुख्य तौर पर पायल भार्गव, Dr. राकेश जाटव, शुभम जैन, नुपुर शाह, अजय दसौंदी, शालिनी गर्ग, श्रद्धा गुप्ता, राजेश राठौर, आशीष कुलकर्णी, ओम प्रकाश Koshti आदि रहे। कार्यक्रम के अंत मे अभार प्रदर्शन अजय Dassoundi द्वारा किया गया।

Headlines Today 24

Related posts

जिन्होंने दिन भर उड़ाई कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां, वही दे रहे थे इसका पालन करने और मास्क पहनने की नसीहत

Headlines Today24

फेसबुक इंस्टाग्राम हुआ अचानक से ठप्प, लोग नहीं कर पा रहे उपयोग

Headlines Today24

Przegląd oferty platformy Mostbet dla polskich graczy