19.1 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

मंजूर होने के बाद भी इस प्राचीन मंदिर तक नहीं बन सकी सड़क, लोगों ने कही यह बड़ी बात

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। शहर में स्थित प्राचीन जामना वाले हनुमान मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गा नगर वार्ड नंबर 25 में स्थित मंदिर तक कोई पक्की सडक ना होने से श्रद्धालु मंदिर तक सहजता से नहीं पहुंच पा रहे हैं। श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए यहां पर सड़क और नाला मंजूर भी हो गया और ठेकेदार द्वारा नाले का निर्माण कार्य भी काफी हद तक कर दिया गया लेकिन अतिक्रमण और कुछ लोगों के विरोध के चलते काम बीच में ही रोकना पड़ा। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि नगरपालिका की तरफ से पेमेंट ना होने के चलते ठेकेदार द्वारा काम रोक दिया गया है।


मंदिर परिसर में आगामी 24 नवंबर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी कराया जा रहा है। जिसमें गौरी गोपाल आश्रम वृंदावन के प्रसिद्ध संत अनिरुद्धाचार्य महाराज के द्वारा कथा का वचन किया जाएगा। वहीं दंदरौआ सरकार महंत श्री रामदास जी महाराज के सानिध्य में होने वाली इस कथा में श्री श्री 1008 संत कमलेश्वर जी महाराज, श्री श्री 1008 संत श्री शिवमोहनदास जी महाराज, श्री श्री 1008 संत श्री रामभूषण दास जी महाराज, श्री श्री 1008 संत श्री रविशंकर जी महाराज आदि संत शिरकत करेंगे। कथा के पारीक्षत सुनीता अजय सैंथिया रहेंगे।


मंदिर समिति और कथा आयोजन समिति के लोगों का कहना है कि कथा के दौरान प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त मंदिर तक पहुंचेंगे लेकिन सड़क ना होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने जिला एवं नगरपालिका प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगाते हुए मांग की है कि ठेकेदार के द्वारा इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए और कथा प्रारम्भ होने से पहले उसे पोइर करवाया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। साथ ही हर शनिवार और मंगलवार मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत हो। मौजूद लोगों ने तो सड़क न बनने की स्थिति में चुनाव बहिष्कार करने तक की बात कही है।


जब हमने मौके पर देखा तो वास्तव में मंदिर तक पहुंचने का मार्ग बेहद ही खराब हालत में था। कीचड़ और गड्ढे सड़क की शोभा बढ़ा रहे थे। ऐसे में भागवत कथा जैसे बड़े कार्यक्रम में मंदिर तक पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। काम तो होना है लेकिन वह समय से हो जाएगा तो लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Headlines Today 24

Related posts

अब पोस्ट ऑफिस के जरिये मिलेगी विधिक सहायता, डाक कर्मियों को दिया जायेगा प्रशिक्षण

Headlines Today24

करवाचौथ के मौके पर एसपी ने बाइक सवार दम्पतियों को बांटे हेलमेट और बोले-भाई साहब को हेलमेट पहनाइये जीवन अनमोल है, बिना हेलमेट के बाइक ना चलाएं

Headlines Today24

चंबल मैराथन का हुआ शुभारंभ, गाजीपुर,फिरोजाबाद और आगरा तक के धावकों ने दिखाया दमखम

Headlines Today24