19.1 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

पर्यावरण संरक्षण में मील का पत्थर होगी नवांकुर सखियां: नरेंद्र सिंह

 

जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाएं कर रही हैं नवांकुर सखियों को पौधे वितरित

भिण्ड। पर्यावरण संरक्षण में नवांकुर सखी योजना मील का पत्थर साबित होगी इससे न केवल अधिक से अधिक पौधे जीवित रहेंगे बल्कि प्रकृति के संतुलन में भी सहायता मिलेगी। जन अभियान परिषद और उनकी नवांकुर संस्थाओं की यह पहल अभिनव है। उक्त बात भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कही। वह नवजीवन सहायतार्थ संगठन द्वारा आयोजित नवांकुर सखी कार्यक्रम के अंतर्गत पौधे वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर संत श्री विरहंत सागर जी महाराज, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह उपस्थित थे। नव जीवन सहायतार्थ संगठन के उपेंद्र शर्मा (पिंकू)ने कार्यक्रम का संचालन किया और आभार नितेश जैन ने किया।

विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में नवांकुर सखियों की की भूमिका महत्वपूर्ण है अतः आप सभी लोग तन और मन से वृक्षारोपण में सहभागिता करें जिससे पर्यावरण संरक्षण हेतु जो लक्ष्य जन अभियान परिषद में तय किया है वह पाया जा सके।

श्री कुशवाह ने कहा कि वह समय याद कीजिए जब कोरोना जैसी भयंकर बीमारी से पूरा देश गुजर रहा था ऐसे में ऑक्सीजन की भारी कमी होने से हमारे सामने एक कई लोग कल कवलित हो गए यदि ऑक्सीजन उन्हें मिल जाता तो शायद यह दिन नहीं देखना पड़ता। पर्यावरण संरक्षण में हम सबकी यह जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ी के लिए हम इतने वृक्ष लगाए कि उन्हें ऑक्सीजन की कमी महसूस ना हो।

जिला समन्वयक डॉ शिव प्रताप सिंह भदोरिया ने कहा की नवांकुर सखी योजना मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की महत्वाकांक्षी योजना है इस योजना के अंतर्गत नवांकुर सखियों के माध्यम से वृक्षारोपण करने का जो लक्ष्य तय किया गया है। यह सरकार का सराहनीय कदम है इससे न केवल वृक्ष बचेंगे बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका का निर्वहन होगा।

नव जीवन सहायतार्थ संगठन के अध्यक्ष उपेंद्र (पिंकू) शर्मा ने जन अभियान परिषद की नवांकुर सखी के बारे में बताया और आगामी दिनों में नवांकुर सखी के माध्यम से कौन-कौन से कार्यों को पूर्ण किया जाएगा। इस दौरान रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और वृक्ष वितरण भी किए गए तथा उन्हें संरक्षित करने हेतु शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम का संचालन नव जीवन सहायतार्थ संगठन के उपेन्द्र (पिंकू)शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया और आभार नितेश जैन ने किया। इस मौके पर नम्रता जी,आभा जैन,पार्षद दशरथ सिंह भदौरिया, ऋषि जैन,पार्षद राहुल जैन,गौतम सोनी,समर जैन,अजीत जैन,धीरेंद्र सोनी,व संगठन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।।

Headlines Today 24

Related posts

भाजपा लगी है मंथन में, इस पार्टी ने भी मेहगांव में उतारी अपनी उम्मीदवार

Headlines Today24

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले कोतवाली पुलिस ने चलाया जोरदार चेकिंग अभियान

Headlines Today24

कांग्रेस की सरकार बनते ही मिलेंगे हर महिला को 1500रू प्रति माह – इस्मिता शर्मा

Headlines Today24