अतुल रमेश पाठक बने तिरंगा यात्रा के दतिया जिला प्रभारी
भिंड – भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे तिरंगा यात्रा के आयोजन को लेकर भाजपा संगठन द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक को दतिया जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
भाजयुमो के सक्रिय और जुझारू नेता के रूप में पहचान रखने वाले पाठक को मिली इस नई जिम्मेदारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। अतुल रमेश पाठक ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा न केवल देशभक्ति की भावना को जागृत करती है, बल्कि यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश की एकता के प्रति हमारी अटूट निष्ठा का प्रतीक भी है।
उन्होंने आगे कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य देशभर में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्र प्रेम, भाईचारा और राष्ट्रीय गौरव का संदेश पहुंचाना है।

