25 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

भारत विकास परिषद शाखा जागृति का गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम हुआ संपन्न

भारत विकास परिषद शाखा जागृति के द्वारा चलाए जा रहे गुरु एवं छात्रों के सम्मान की मुहिम में आज स्थानीय शासकीय माध्यमिक विद्यालय पुरानी बस्ती में शाखा की पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मिलकर विद्यालय के 6 छात्रों एवं 14 शिक्षकों का सम्मान किया। चयनित छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र से तथा विद्यालय की समस्त शिक्षकों को श्रीफल और पुष्प हार पहनाकर अभिनंदन किया गया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रदीप सोनी ने कहा कि परिषद द्वारा शासकीय विद्यालय में जाकर वंचित छात्रों को सम्मानित करना उल्लेखनीय उपलब्धि है। क्षमता और योग्यता हर वर्ग के बच्चों में होती है बस जरूरत है तो इसे तराशने की और सम्मानित करने की। यह कार्य शाखा जागृति के सदस्य भली भांति कर रहे हैं।

भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रवण कुमार पाठक ने परिषद के पांचो सूत्रों की व्याख्या करते हुए परिषद के प्रकल्पों का वर्णन किया। उपस्थित पदाधिकारियों से उन्होंने और गति से कार्य करने पर बल दिया। शाखा संरक्षक डॉक्टर उमा शर्मा ने आश्वासन दिया कि यह विद्यालय उनकी प्रारंभिक शिक्षा का विद्यालय भी है वे बहुत शीघ्र उक्त विद्यालय के विकास हेतु कुछ कार्य योजना प्रस्तुत करने का वचन देती हैं। शाखा अध्यक्ष उषा नगरिया ने उपस्थित बच्चों और शिक्षकों से अपने कार्य को तन्मयता पूर्वक करने की प्रेरणा दी और प्रत्येक कार्य को ईश्वरीय कार्य बताया।

शाखा सदस्य गगन शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर कमलेश जुनेजा, अरुणा पाठक, आभा जैन, कैलाश नगरिया आदि उपस्थित रहे।
आज सम्मानित होने वाले छात्र करन ,जुनैद खान, हया, कंचन शाक्य, राधा कुशवाह, गंगा शाक्य, चांद वाल्मीकि।

निम्न शिक्षक भी हुए सम्मानित

नंदकिशोर शर्मा, मीना भदोरिया, सुनील कुमार शर्मा, अखिलेश कुमार, प्रियश शर्मा, गगन शर्मा, स्मिता शर्मा, विवेक शर्मा, कृष्ण कुमार गुप्ता, संतोष कुमार श्रीवास्तव, रेखा पचौरी, मेनका शर्मा, रजनी, सेजल बघेल

Headlines Today 24

Related posts

A Comprehensive Review of the bwin Gaming Experience

Recenze online kasina Betano v českém prostředí

मर्डर केस में पुलिस ने जांच में बाहर किया आरोपियों को, कोर्ट ने दिए पुनः एफआईआर के आदेश

Headlines Today24