23.9 C
Bhind
October 31, 2026
Headlines Today 24
खेलदेशभिण्ड

अंतर्राष्ट्रीय हॉफ मैराथन उदयपुर में चंबल के संजीव नायक ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

एसोसिएशन ऑफ़ इंटरनेशनल मैराथन एन्ड डिस्टेंस रैसेज द्वारा वेदांता उदयपुर हॉफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें भिण्ड जिले के लहार नगर के समाजसेवी एडवोकेट संजीव नायक ने भी भाग लिया। उक्त मैराथन में 22 किलोमीटर,10 किलोमीटर एवं 5 किलोमीटर के इवेंट्स थे जिसमें संजीव नायक एडवोकेट द्वारा 22 किलोमीटर की दौड़ को मात्र 118 मिनट में पूर्ण कर अपना सर्वोत्तम रिकॉर्ड बनाया। प्रतियोगिता में देश विदेश से आये पंजीकृत चुनिंदा खिलाडियों ने भाग लिया था जिसमें ओवेरआल संजीव का स्थान 11वां रहा एवं उनके आयु वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।

इस दौड़ के बाद अब एडवोकेट संजीव नायक अंतर्राष्टीय मैराथन प्रतियोगिताओ में भाग लेने के लिए योग्य हो गए हैं। आपको बता दें कि विदेश में होने वाली प्रतिगिताओ में भाग लेने के लिए कम से कम एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में निर्धारित समयावधि में मैराथन पूर्ण करना अनिवार्य होता है। इससे पूर्व हाल ही में संजीव नायक  लहार से भिंड तक की 55 किलोमीटर की दौड़ पूर्ण कर चुके हैं।

उदयपुर मैराथन के बाद भी पूर्व की भांति उन्होंने इस दौड़ को भी अपने नशा मुक्ति अभियान से जोड़कर युवाओं से नशे से दूर रहकर अपनी शारीरिक क्षमता बढ़ाने व नियमित रूप से व्यायाम कर तन-मन को स्वस्थ रखने का सन्देश दिया है। उन्होंने बताया कि जब मैं दौड़ सकता हूँ तो आप सब और अच्छा दौड़ सकते है। अपनी अमूल्य जवानी को देश व् समाजहित में लगा दो। समय बहुत कीमती है यह वापस नहीं आएगा। संजीव नायक एडवोकेट ने कहा कि उनका दौड़ लगाने का उद्देश्य सिर्फ युवाओ को जाग्रत करना है। युवा जागें और अपने क्षेत्र व देश का नाम रोशन कर अपने जीवन को सार्थक बनाएं।

Headlines Today 24

Related posts

BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता

Headlines Today24

भाजपा सरकार ने किसानो के साथ हमेशा ही अन्याय किया- रामशेष बघेल

Headlines Today24

बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती के उपलक्ष्य में जन अभियान परिषद ने जिले भर में किया व्याख्यानमाला का आयोजन

Headlines Today24