22.8 C
Bhind
August 27, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन महिला शाखा का होली मिलन समारोह संपन्न

होली का त्योहार सामाजिक समरसता का त्यौहार है: सुमन चतुर्वेदी

भिंड मध्यप्रदेश/ भिंड जिला मुख्यालय पर आज रंग पंचमी के अवसर पर ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन महिला शाखा द्वारा श्री हनुमंत निकुंज मंदिर प्रांगण वीरेंद्र वाटिका भिंड में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन की प्रदेश महासचिव श्रीमती सुमन चतुर्वेदी उपस्थित रहीं।

आपको बता दें कि कार्यक्रम से पूर्व सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया। इसके उपरांत ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें जिला अध्यक्ष पद पर श्रीमती रजनी मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती कृष्णा मिश्रा तथा सचिव पद पर श्रीमती मंजू पाठक सहित अन्य पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया ।

कार्यक्रम में उपस्थित महिला संगठन की सभी सदस्यों ने श्री हनुमंत निकुंज मंदिर में सभी देवी देवताओं को गुलाल लगाकर होली मिलन कार्यक्रम की शुरुआत की । इसके उपरांत प्रदेश महासचिव श्रीमती सुमन चतुर्वेदी को गुलाल लगाकर सभी सदस्यों ने उन्हें होलिकोत्सव की शुभकामनाएं दी। तथा महिला मंडल की सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली के त्यौहार की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव श्रीमती सुमन चतुर्वेदी ने कहा कि होली का त्योहार सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है। इससे आपसी भाईचारा एवं परस्पर प्रेम सद्भाव तथा सामाजिक समरसता की प्रेरणा मिलती है ।

Headlines Today 24

Related posts

पाराशर बने भाजपा मण्डल कोषाध्यक्ष

Headlines Today24

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया अनसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य का जन्मदिन

Headlines Today24

समग्र ग्राम विकास की अवधारणा लेकर बनाएं कार्य योजना: संभाग समन्वयक

Headlines Today24