19.1 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

दो बार विधायक रहे नरेंद्र सिंह कुशवाह फिर से कमल पर बैठकर पहुंच रहे जनता के बीच

भिंड विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके नरेंद्र सिंह कुशवाह पर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है। सिटिंग एमएलए संजीव सिंह कुशवाह के बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बावजूद उनका टिकट काटकर भाजपा के सर्वे में ऊपर रहे नरेंद्र सिंह कुशवाह को टिकट दिया गया है। नरेंद्र सिंह कुशवाह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेहद करीबी माने जाते हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि उनका पूरा आशीर्वाद नरेंद्र सिंह कुशवाह को मिला है। नरेंद्र सिंह कुशवाह टिकट मिलने के बाद पूरे जोश के साथ चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। वह जनता से अपील कर रहे हैं कि एक बार फिर से उनको विधानसभा में पहुंचाये। कांग्रेस और बसपा के साथ हो रहे त्रिकोणीय मुकाबले में जनता का क्या रुख देखने को मिलता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। हालांकि पिछली बार वह समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने के बावजूद 31 हजार वोट बटोरने में कामयाब रहे थे।

Headlines Today 24

Related posts

युवकों ने हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किये वीडियो एवं फ़ोटो, पहुंचे हवालात

Headlines Today24

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने की युवा चौपाल आयोजित

Headlines Today24

पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब की दो खेप, चार साल से फरार एक स्थायी वारंटी को भी दबोचा

Headlines Today24