26.8 C
Bhind
September 16, 2026
Headlines Today 24
धर्मभिण्ड

भारत में हैं कुल चार उदासीन आश्रम, यहां का कुंडेश्वर मंदिर उनमें से एक

चैत्र नवरात्रि में 21 से 30 मार्च तक होगा शिव महापुराण का आयोजन

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड शहर में सिटी कोतवाली थाना के सामने स्थित कुलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आगामी चैत्र नवरात्रि के दौरान 21 मार्च से लेकर 30 मार्च तक शिव महापुराण की कथा का आयोजन किया जाएगा प्रतिदिन कथा के साथ ही संत भंडारा भी आयोजित किया जाएगा इस बात की जानकारी भूलेश्वर मंदिर पर उदासीन आश्रम के महंत ने दी। मोनू महाराज द्वारा बताया गया कि उदासीन आश्रम के महंत 109 वर्षीय श्री श्री 1008 श्री ब्रह्मऋषि जी महाराज के सानिध्य में इस कथा का आयोजन किया जायेगा। कथा वचन उदासीन आश्रम के राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी श्री योगेश्वरानंद महाराज उदासीन के द्वारा किया जायेगा। जबकि कथा में परीक्षित के रूप में श्रीमती जलदेवी-रामप्रकाश शुक्ला बरोही वाले रहेंगे।


महंत ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि 21 मार्च को 1100 कलशों के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी एवं गणेश पूजन किया जाएगा। जबकि 22 मार्च को सुबह 5 बजे से पार्थिव शिवलिंग निर्माण, 12 बजे से शिवलिंग महारुद्र अभिषेक पूजन एवं 2 से 5 बजे तक शिव महापुराण की कथा का वाचन किया जायेगा। इसके बाद शाम को 6 बजे ही काशी के विद्वान पंडितों के द्वारा गंगा की महाआरती की जायेगी। जबकि हवन एवं भंडारा 30 मार्च को किया जायेगा।
उन्होंने समस्त भक्तों से कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
मोनू महाराज द्वारा बताया गया कि देश भर में केवल 4 उदासीन आश्रम हैं जिनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मुम्बई के मुलुंड के साथ ही मध्यप्रदेश के भिण्ड में कुंडेश्वर महादेव मंदिर है।

Headlines Today 24

Related posts

भिण्ड के संजीव नायक दौड़े पचमढ़ी मैराथन में

Headlines Today24

32 साल सेना को समर्पित कर सूबेदार मेजर पद से रिटायर होकर घर आये देश सेवक का हुआ जोरदार स्वागत

Headlines Today24

हिंदू युवा संगठन भारत के राष्ट्रीय संरक्षक नीरज सिंह का इंदौर प्रभारी प्रभाष चन्द्र जाटव के नेतृत्व में हुआ ज़ोरदार स्वागत, निकाली गई बड़ी रैली

Headlines Today24