22.6 C
Bhind
September 17, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाला गया विशाल चल समारोह, सर्व समाज ने की शिरकत, भाजपा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

सोमवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर भिंड नगर में विशाल चल समारोह निकाला गया। चल समारोह खंडा रोड से शुरू होकर, पूरे शहर में भ्रमण करते हुए सर्किट हाउस के पास स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के सामने समाप्त हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में क्षत्रिय समाज के साथ ही सर्व समाज के लोग इस चल समारोह में सम्मिलित हुए। वहीं भीषण गर्मी से राहत देने के लिए स्वयं इंद्रदेव ने भी कुछ समय के लिए ऐसी बारिश की कि गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडक महसूस हो गई और वीर शिरोमणि के चल समारोह में लोगों को गर्मी से परेशान नहीं होना पड़ा। चल समारोह में सर्व समाज के लोगों ने जगह-जगह स्वागत सत्कार किया और जलपान की व्यवस्था की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चल समारोह में किया पुष्प वर्षा से स्वागत

महाराणा प्रताप के साहस और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा : अतुल रमेश पाठक

शहर में पहली बार निकाले गए महाराणा प्रताप चल समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मिलित जनसमूह पर फूल वर्षा कर अलौकिक स्वागत किया। इस स्वागत कार्यक्रम का आयोजन युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, मंडल अध्यक्ष अमित जैन, मंडल महामंत्री राजीव उपाध्याय, मंडल मंत्री प्रशांत सोनी, पार्षद हेमू राहुल जैन एवं युवा नेता आशीष दांतरे द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि महाराणा प्रताप मेवाड़ के शासक और एक ऐसे महान वीर योद्धा थे जिन्होंने कभी मुगल बादशाह अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की। महाराणा प्रताप जीवन पर्यन्त मुगलों से लड़ते रहे और कभी हार नहीं मानी। महाराणा प्रताप महान योद्धा एवं स्वाभिमानी देशभक्त थे। देश एवं धर्म की रक्षा के लिए आक्रांताओं से लोहा लिया।

हम सब देशवासियों को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन के आदर्श पर चलना चाहिए। इसलिए आज हम सब भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के चल समारोह में सम्मिलित हुए अतिथियों पर फूल वर्षा कर स्वागत किया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रक्षपाल सिंह राजावत, किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत, रवि बाजपाई,मनोज जैन,पियूष शर्मा, सौरव पवैया, अतिशय जैन, सुखवीर यादव,आलोक जैन, जयपाल शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

Amit a bet365 sportfogadási lehetőségeiről tudni érdemes

Jak skutecznie zarządzać swoim profilem gracza w sts

मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह, मतदान केंद्रों के बाहर लगी महिला पुरुषों की लंबी लाइन, कलेक्टर एसपी कर रहे मतदान केंद्रों का दौरा

Headlines Today24