21.3 C
Bhind
October 27, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

पूर्व सांसद कालीचरण शर्मा की पुण्यतिथि पर बुजुर्गों का हुआ सम्मान

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। भिण्ड-दतिया लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्व. पंडित कालीचरण शर्मा की 16वीं पुण्यतिथि गुरुवार को श्रद्धा और सेवा भाव से मनाई गई। स्व. कालीचरण शर्मा के नाती भाजपा नेता डॉ तरुण शर्मा द्वारा भिंड शहर के बायपास पर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के बीच पहुंचकर उनका सम्मान किया। उन्होंने आश्रम के वरिष्ठ नागरिकों को गर्म कपड़े और उपयोगी वस्तुएं भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निज सहायक अनिल मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के निज सहायक अनिल मिश्रा ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची समाजसेवा है, बुजुर्गों के बीच पहुंचकर उन्हें काफी अच्छा लगा। भाजपा नेता डॉ तरुण शर्मा ने कहा कि वृद्धाश्रम में कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य समाज में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना और स्व. कालीचरण शर्मा के जनसेवा के आदर्शों को याद करना रहा। उन्होंने कहा कि उनके दादा ने सदैव जनसेवा को सर्वोच्च स्थान दिया और उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से आरंभ हुआ और श्रद्धांजलि सभा के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में अधिवक्ता राधाकृष्ण शर्मा, उपेन्द्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष, विकास शर्मा, प्रिंस दुबे मंडल अध्यक्ष, आशीष समाधियाँ खेरी, राजीव उपाध्याय, हृदेश पुरोहित, अरुण शर्मा, हरिकिशन चौधरी हैरी, चंद्रकांत भोरे, चंचल भोरे और गौरव भोरे सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

प्रभार संभालते ही थाना कोतवाली प्रभारी का अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश हेतु पैदल मार्च

Headlines Today24

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देश के वीर बलिदानियों को चित्रकला के माध्यम से दी गई श्रद्धांजलि….     

Headlines Today24

राम मंदिर की धूम, बड़े होटल के शेफ ने 40 किलो चॉकलेट से बनाई राम मंदिर की प्रतिकृति

Headlines Today24