28.2 C
Bhind
September 19, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

तीन विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ताबड़तोड़ सभाएं, भिण्ड में दिया सबसे कम समय

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को भिंड जिले में ताबड़तोड़ तीन सभाएं ली। उन्होंने मेहगांव प्रत्याशी राकेश शुक्ला के समर्थन में रौन में आयोजित सभा को संबोधित किया तो वहीं अटेर से प्रत्याशी अरविंद सिंह भदोरिया के समर्थन में फूप में सभा को संबोधित किया। शाम के समय वह भिंड के खंडा रोड पर प्रत्याशी नरेंद्र सिंह कुशवाह के समर्थन में सभा लेने पहुंचे यहां पर उन्होंने महज 20 मिनट रुक कर सभा को संबोधित किया और निकल गए। इस दौरान उन्होंने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट की अपील की। अपने चिर परिचित अंदाज में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस जनविरोधी एवं विकास विरोधी पार्टी है। इन्होंने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बनाया था, मैंने उसको बाहर निकाल कर एक विकसित राज्य बनाकर गरीबों के कल्याण के लिए उनकी जिंदगी को बदलने का काम किया है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिले के विकास के लिए उन्होंने ने हर संभव प्रयास करते हुए हजारों करोड़ के विकास कार्य किये हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो आगे भी विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना में जो महिलाएं और 21 वर्ष की अविवाहित बहनें हमारी छूट गई हैं उनको भी सरकार बनने पर योजना में शामिल करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा बुनियादी ढांचा है। जब बच्चों में अच्छी शिक्षा होगी तो वह हमारे आने वाले भविष्य को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में 10 सीएम राइस स्कूल और खुलेंगे और जिसकी फीस शिवराज मामा भरेंगे। प्रत्येक 25 किलोमीटर पर एक सीएम राइज स्कूल होगा जिसमें प्राइवेट स्कूलों से अच्छी पढ़ाई और सुविधाएं होंगी।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिण्ड में आयोजित सभा के दौरान कहा कि नरेन्द्र सिंह कुशवाह उनके छात्र कार्यकाल के साथी रहे हैं।
मप्र में भाजपा की सरकार बनाकर केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की ताकत को मजबूत करें। भिण्ड की सभा में कार्यक्रम का संचालन शैलेश नारायण सिंह कुशवाह ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवशंकर समाधिया, पार्टी जिला अध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, केशव सिंह भदौरिया, डॉ. रमेश दुबे, संजीव कांकर, कृष्णकांता तोमर, कोकसिंह नरवरिया, अमृतपाल सिंह बघेल, राममिलन शर्मा, आनंद बरुआ, विकास शर्मा, संतोष सिंह तोमर, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, रायसिंह नरवरिया, अवधेश सिंह चौहान, मायाराम शर्मा आदि वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

जनता के जीवन में बड़े बदलाव का आगाज है विकास यात्रा- डॉ रमेश दुबे

Headlines Today24

बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस ने किया भाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन-यज्ञ

Headlines Today24

ईपीएस पेंशनरों का रास्ता रोको आंदोलन 15 मार्च को

Headlines Today24