25.5 C
Bhind
July 23, 2026
Headlines Today 24
धर्मभिण्ड

गुरु शिष्य परंपरा को सुद्रण बनाने का भागीरथी कार्य कर रही है भारत विकास परिषद- सूबेदार नीरज शर्मा

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड/ शनिवार सुबह भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड द्वारा बीटीआई रोड स्थित महाकालेश्वर स्कूल में गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ट्रैफिक सूबेदार नीरज शर्मा ने परिषद के प्रकल्प गुरुवंदन छात्र अभिनंदन की प्रशंसा करते हुए बताया कि गुरु-शिष्य संबंध अनादि काल से शिष्य की सफलता में बड़ा ही महत्वपूर्ण रोल अदा करता है। उन्होंने बताया कि हर बच्चे के उज्जवल भविष्य के पीछे एक अच्छे शिक्षक का अनमोल योगदान होता है। शिक्षक एकमात्र ऐसा व्यक्ति है जो हमेशा अपने सभी छात्रों का भला ही चाहता है। उनके जीवन का एक मात्र लक्ष्य रहता है की वो अपने सभी छात्रों को अच्छा इंसान, एक आदर्श कामयाब नागरिक बना सके। हमारे जीवन में गुरु व माता पिता ही है जो आपको सदैव स्वयं से आगे बढ़ते देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी अपने विद्यालयीन समय से परिषद से जुड़े रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुकेश मिश्रा ने शिक्षकों को समझाया कि जो परिवर्तन हम बच्चों व समाज में देखना चाहते हैं, वह सब हम सभी को पहले अपने स्वयं के आचरण में लाने होंगे तभी हम अपनी बात प्रभावी तरीक़े से कह पाएंगे।

विशिष्ट अतिथि दीपक चौधरी व राज पांडेय ने गुरु महिमा का बखान करते हुए बताया कि जिस तरह से गीली मिट्टी को किसी भी तरह का आकार दिया जा सकता है। उसी तरह माता-पिता के साथ मिलकर एक शिक्षक ही बच्चों को अच्छे संस्कार दे सकता है, क्योंकि बचपन की यह उम्र ऐसी उम्र होती है कि जब बच्चें को हम कुछ भी सिखा सकते हैं। इसीलिए किसी भी शिक्षक के लिए यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है कि उसे बच्चे के वर्तमान व उज्जवल भविष्य दोनों का सही ढंग से निर्माण करना है।

परिषद के अध्यक्ष डॉ साकार तिवारी ने भारत विकास परिषद के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि कि भारत विकास परिषद की पूरे देश में 1400 से अधिक शाखाएं व 67000 पारिवारिक सदस्यों के साथ सेवा व संस्कार के प्रकल्प में कार्यरत है। शाखा भिंड का गठन सन 2002 में हुआ था उसके उपरांत शहर में अनेकों सेवा कार्य किये जिनमे सिटी कोतवाली परिसर स्थित प्याऊ का निर्माण, शहर के दोनों मुक्तिधाम में जन सहयोग से सीमेंट बेंचों को स्थापित कराया तथा जिला अस्पताल परिसर में मरीजों व अटेंडरों के बैठने के लिए बेंच की को लगवाया गया, साथ ही परिषद प्रतिवर्ष पौधारोपण, रक्तदान, शिक्षक सम्मान, स्वास्थ्य शिविर जैसे अनेक प्रकल्प पर कार्य करती है।

कार्यक्रम में सम्मानित हुए विद्यार्थी सूरज श्रीवास, आदित्य बुधौलिया, अंकुश सिंह राजावत, दीप्ति भदौरिया, रोशनी राजावत, रामू बघेल, शिक्षक श्री मुनेंद्र भदोरिया व श्री शंभू सिंह यादव

कार्यक्रम का संचालन सचिव श्री धीरज शुक्ला ने किया

कार्यक्रम के अंतिम भाग में उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उपस्थित सभी ने सदाचार व गुरुओं के सम्मान की शपथ लेकर राष्ट्रीय गान के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित रहे शाखा अध्यक्ष डॉ साकार तिवारी, सचिव धीरज शुक्ला, जयदीप सिंह फौजी, राज पांडे, दीपक चौधरी, मुकेश मिश्रा, प्रबंधक दुबे जी सहित विद्यालय परिवार के स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

खुद को सिंधिया समर्थक बताने वाले कथित भाजपा नेता हरवीर सिंह के घर पहुंची सीबीआई, शहर और गांव के घरों में पहुंची सीबीआई

Headlines Today24

मध्य प्रदेश टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भिंड के छह खिलाड़ियों का चयन

Headlines Today24

सेवा ही संगठन की विचारधारा पर भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं जनसेवा- अरविंद भदौरिया

Headlines Today24