परानिधेश भारद्वाज,
नागपुर में मध्यप्रदेश एवं विदर्भ के बीच खेले गए अंडर 23 मैच में मध्यप्रदेश के कप्तान भिण्ड जिले के खिलाड़ी सक्षम पुरोहित के 220 रन और भिण्ड के ही लेफ्ट आर्म स्पिनर विष्णु भारद्वाज के 3 विकेट एवं 35 रन की पारी की बदौलत विदर्भ के खिलाफ मध्य प्रदेश अंडर 23 टीम ने चार दिवसीय मैच में शानदार जीत दर्ज की है।
विदर्भ ने पहले बैटिंग करते हुए 426 रन बनाए। मध्य प्रदेश की ओर से विष्णु भारद्वाज ने 3, पुष्कर विश्वकर्मा ने 3 और मयूर पाटील ने 3 विकेट लिए।
मध्य प्रदेश की ओर से कप्तान सक्षम पुरोहित ने 220 तथा सोहम पटवर्धन ने 74 एवं विष्णु भारद्वाज ने 35 रनों की पारी खेली। जिसके चलते मध्य प्रदेश की टीम ने यह मैच पहली पारी की बढ़त के आधार पर जीता।
दोनों टीमों के बीच अगला मैच 21 सितंबर से डी वाई पाटिल स्टेडियम नागपुर में होगा।

