22.2 C
Bhind
September 20, 2026
Headlines Today 24
देशधर्मभिण्डमध्यप्रदेश

दंदरौआ धाम महंत की बड़ी बात- इनको मिलेगा पूरा फल, बुढ़वा मंगल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस ने भी जारी की यातायात व्यवस्था

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। जिले के दंदरौआ धाम में 22 सितंबर को बुढ़वा मंगल के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा आवश्यक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

महंत रामदास महाराज जी ने कही बड़ी बात

दंदरौआ धाम के महंत ने भी अपील करते हुए कहा है कि जो भी श्रद्धालु चलने फिरने में असमर्थ हैं अथवा भीड़ का सामना नहीं कर सकते वह घर पर ही हनुमान जी की प्रतिमा के सामने दंदरौआ सरकार का ध्यान कर पूजन अर्चन कर पांच परिक्रमा लगा लें। उनको दंदरौआ धाम आने का ही पुण्य फल प्राप्त होगा।

ऐसी रहेगी पुलिस की यातायात व्यवस्था

पुलिस की यातायात व्यवस्था के अनुसार 21 सितंबर 2026 से 22 सितंबर 2026 की रात्रि 12:00 बजे तक दंदरौआ धाम की ओर आने-जाने वाले निर्धारित मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में पैदल आवागमन की संभावना को देखते हुए आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा प्रतिबंधित मार्गों पर भारी वाहन लेकर प्रवेश न करें। सभी वाहन चालक पुलिस द्वारा बताए गए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और निर्धारित स्थानों पर वाहन पार्क करें।

पुलिस अधीक्षक, भिण्ड द्वारा समस्त श्रद्धालुओं एवं आमजन से अपील की गई है कि बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर दंदरौआ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा तथा सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

देखिए यातायात व्यवस्था की झलक

Headlines Today 24

Related posts

भिण्ड में क्रैश हुआ एयरफोर्स का मिराज-2000, पायलट ने पैराशूट से कूदकर बचाई जान

Headlines Today24

इस दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगी जिलाधीश कार्यालय पर प्रदर्शन

Headlines Today24

Analiza oferty Totalbet: czy warto założyć konto?