19.1 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों में निकलेगा होलकर का चल समारोह- रामशेष बघेल

भिण्ड,पवन शर्मा

गोहद में अहिल्याबाई होलकर जयंती को लेकर बघेल समाज की बैठक हुई संपन्न

भिंड लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जयंती के उपलक्ष में गोहद विधानसभा में बघेल समाज द्वारा गोहद तहसील के पीछे विशंभर सिंह बघेल के निवास पर बैठक संपन्न हुई जिसमे बघेल समाज के प्रदेशअध्यक्ष रामशेष बघेल ने बताया 31 मई को बघेल समाज द्वारा पांचों विधानसभाओं में फोर व्हीलर एवं बाइक से विशाल रैली निकाली जाएगी।

रैली गोहद मंडी प्रागड से प्रारंभ होकर 12:00 बजे मेहगांव सीआरटी पैलेस वन खंडेश्वर रोड होकर भिंड के लिए प्रस्थान करेगी। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष गोहद डॉ महेंद्र सिंह बघेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता भगवान सिंह बघेल एडवोकेट विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जनपद सदस्य सुंदर पाल बघेल जी, पाल बघेल समाज समन्वय प्रकोष्ठ युवा जिला अध्यक्ष संदीप बघेल, फूल सिंह बघेल , टिंकू बघेल, दीपक बघेल एडवोकेट, प्रेम नारायण बघेल, विष्णु बघेल, मोहन बघेल पूर्व जनपद सदस्य प्रत्यासी, रामबरन बघेल,सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।

Headlines Today 24

Related posts

टिकिट नहीं मिलने पर बह गए पूर्व विधायक के आंसू, साथ में जनता भी रो पड़ी

Headlines Today24

मूंगफली का फड़ लगाने पर दबंगों ने युवक की लाठी डंडों से की मारपीट, वीडियो वायरल

Headlines Today24

चेकिंग के दौरान अवैध देसी कट्टा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Headlines Today24